{"_id":"6793d2f81c486d801804940b","slug":"mother-and-son-attack-car-rider-in-village-ding-case-registered-sirsa-news-c-128-1-svns1027-132037-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव डिंग में मां-बेटे ने किया कार सवार पर हमला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव डिंग में मां-बेटे ने किया कार सवार पर हमला, केस दर्ज
Fri, 24 Jan 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। डिंग में एक व्यक्ति पर मां-बेटे ने हमला कर दिया। पुलिस ने घायल व्यक्ति का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार डिंग निवासी सुदेश कुमार पुत्र सतपाल गत दिवस अपनी गाड़ी में सवार होकर अपने खेत की ओर जा रहा था।
जब वह जगदीश के मकान के पास पहुंचा तो यहां ईंटें लगाकर गली बंद कर रखी थी। सुदेश ने आवाज लगाकर रास्ता खोलने को कहा तो जगदीश की पत्नी कृष्णा गाली-गलौज करने लगी। कृष्णा ने अपने पुत्र अभय को बुला लिया। अभय ने बाहर आते ही सुदेश के सिर पर लाठी मारी। इसके बाद मां-बेटे ने सुदेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। सुदेश ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रास्ता बंद का वीडियो बनाया और सुदेश को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि आरोपी कृष्णा व उसके पुत्र अभय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।