{"_id":"5eb6f1138ebc3e9087285cc7","slug":"most-wanted-ranjit-and-gaganjeet-arrested-to-sirsa-sirsa-news-rtk554297367","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए के मोस्ट वांटेड रणजीत और गगनदीप सिरसा से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईए के मोस्ट वांटेड रणजीत और गगनदीप सिरसा से गिरफ्तार
विज्ञापन
सिरसा के डीआईजी अरूण नेहरा पंजाब पुलिस के अधिकारियों के साथ मौके पर।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटारी बॉर्डर के जरिए पंजाब में 532 किलो हेरोइन की तस्करी और आतंकी संगठनों को आर्थिक मदद देने के आरोपी रणजीत उर्फ चीता और गगनदीप को सिरसा से गिरफ्तार कर लिया गया। नेशनल जांच एजेंसी (एनआईए), हरियाणा और पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में शनिवार अलसुबह चार बजे दोनों मोस्ट वांटेड को बेगू रोड से किराये के मकान से दबोच लिया गया। दोनों आरोपी सगे भाई को एनआईए और पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया है। उनके मददगार और रिश्तेदार गांव वैदवाला निवासी गुरमीत को भी सिरसा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
उपपुलिस महानिरीक्षक एवं सिरसा के पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण नेहरा ने बताया कि संयुक्त टीम ने 2019 में 532 किलो हेरोइन की बरामदगी को लेकर अमृतसर के सदर थाने में दर्ज मामले और आतंकी संगठनों को आर्थिक मदद देने के मामलों में दो मोस्ट वांटेड और उनके मददगार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोस्ट वांटेड रणजीत सिंह उर्फ चीता और उसका भाई गगनदीप उर्फ गगन निवासी अवहेलिया वाली, पंजाब हाल निवासी अमृतसर और मददगार जिला सिरसा के गांव वैदवाला निवासी गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियाें ने 30 जून 2019 को अफगानिस्तान से पाकिस्तान के रास्ते नमक के बीच 532 किलो हेरोइन छुपाकर लाई थी।
इन मामलों में वांछित थे
सदर अमृतसर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज अभियोग नंबर 18 और आतंकी संगठनों को मदद करने के मामले में दर्ज अभियोग नंबर 135 में रणजीत और गगनदीप मोस्ट वांटेड थे। दोनों के खिलाफ पंजाब में विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत 10 मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी पिछले आठ महीने से सिरसा में पहचान छिपाकर अपने परिवार के साथ रह रहे थे।
विज्ञापन
आरोपियों के हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े होने की बात सामने आई
डीआईजी ने बताया कि रणजीत सिंह और गगन के आतंकी संगठनों को आर्थिक मदद करने और आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से भी संपर्क होने की बात भी सामने आई है, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गुरमीत सिंह मोस्ट वांटेड गगन का रिश्ते में साढू है और उसी ने अपनी आईडी से उन्हें गांव बेगू में मकान दिलवाया था।
गुरमीत से 1 किलो 200 ग्राम चूरा पोस्त बरामद
मोस्ट वांटेड के मददगार गुरमीत सिंह के कब्जे से एक किलो 200 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ है। गुरमीत के खिलाफ सदर सिरसा थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। गुरमीत से पूछताछ की जा रही है।