फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mosquitoes increased after rain, waiting for letter for fogging

बारिश के बाद बढ़े मच्छर, फॉगिंग के लिए पत्र का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mosquitoes increased after rain, waiting for letter for fogging
घरों में पहुंचकर लारवे की तलाश करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। बारिश के बाद मच्छरों ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है, लेकिन प्रशासन की ओर से फॉगिंग करवानी की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। नगर परिषद का दावा है कि उनकी तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। मशीनें भी तैयार हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक न तो उन्हें पत्र जारी किया है और नहीं दवा पहुंचाई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि फॉगिंग के लिए नगर परिषद को पत्र लिख दिया गया है।
जिले में बीते वर्ष जुलाई की शुरुआत में ही डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ना शुरू हो गई थी। सीजन के दौरान 900 से अधिक मरीज डेंगू के पाए गए थे। अब कुछ दिन पहले हुई बारिश के बाद मच्छरों के संख्या बढ़ने लगी है, लेकिन प्रशासन की ओर से फॉगिंग को लेकर कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। शहर में नगर परिषद की ओर से फॉगिंग करवाई जानी है, लेकिन अभी तक दवा की खरीद नहीं हो पाई है। नगर परिषद का दावा है कि उनकी तरफ से मशीनों को तैयार कर लिया गया है। नगर परिषद के पास कुल तीन मशीनें है, जिनमें दो मशीनें बड़ी व एक मशीन छोटी है। इससे शहर में फॉगिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का जारी है डोर टू डोर सर्वे
बीते वर्ष डेंगू के मरीजों की संख्या अधिक होने के बाद सबक लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी तैयारी पहले ही शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब एक लाख घरों का सर्वे किया गया है। लारवा जिसके बाद 650 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं विभाग की ओर से अभी भी लगातार सर्वे किया जा रहा है, ताकि डेंगू व मलेरिया फैलने से पहले ही लोगों को जागरूक कर उसे रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शहर में फॉगिंग के लिए नगर परिषद को पहले ही पत्र लिख दिया गया है। नगर परिषद की ओर से ही शहर में फॉगिंग करवाई जानी है। जिले में अभी तक डेंगू का कोई भी मरीज नहीं मिला है। विभाग की ओर से अपने स्तर पर सर्वे और जागरूकता अभियान लगातार करवाए जा रहे है। - डॉ. हरसिमरण सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, सिरसा।

वर्जन
फॉगिंग के लिए सभी मशीनों को तैयार कर लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पत्र दिए जाने के बाद शहर में फॉगिंग करवानी शुरू कर दी जाएगी। - पवन कुमार, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed