फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   More than 500 points of street lights closed in the city, market in the dark at night

शहर में स्ट्रीट लाइट के 500 से ज्यादा प्वाइंट बंद, रात को अंधेरे में बाजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
More than 500 points of street lights closed in the city, market in the dark at night
More than 500 points of street lights closed in the city, market in the dark at night - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर में चोरी की वारदात बढ़ रही हैं लेकिन नगर परिषद प्रशासन स्ट्रीट लाइटों की स्थिति को नहीं सुधार पा रहा है। शहर में 500 से ज्यादा स्ट्रीट लाइटों के प्वाइंट बंद पड़े हैं। ऐसे में रात के समय बाजारों और लिंक रोड पर अंधेरा छा जाता है। बार-बार शिकायतों के बावजूद नगर परिषद प्रशासन व्यवस्था में सुधार नहीं कर पा रहा। शहर के सरकूलर रोड, हिसार रोड, बेगू रोड सहित अन्य कॉलोनियों की गलियों में भी बीच-बीच में लाइट के प्वाइंट बंद होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रानियां रोड पर तो करीब एक किलोमीटर के एरिया की सभी 80 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट के प्वाइंट दो महीने से बंद हैं।
विज्ञापन

पूरे शहर में रात में रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट का प्रबंध नगर परिषद करता है। करीब दो वर्ष पहले ही नगर परिषद की ओर से पूरे शहर की स्ट्रीट लाइट को एलईडी से बदला किया था। साथ ही इसका ठेका जारी किया गया था ताकि इनके खराब होने पर ठेकेदार ठीक करवाएगा। प्रावधान किया गया है कि यदि ठेकेदार काम में लापरवाही बरतेगा तो नगर परिषद की ओर से ठेकेदार को जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके लिए नप कार्यालय में शिकायत केंद्र भी शुरू किया गया है। शहरवासी स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायत इस हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करवा सकते हैं। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन शहर भर से 30 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हो रही हैं। लेकिन इसका समाधान करने की गति धीमी है।
विज्ञापन

रानियां रोड पर दो महीने से ठप स्ट्रीट लाइट, शिकायत पर भी समाधान नहीं
रानियां रोड पर पटेल चौक से लेकर रानियां चुंगी तक की स्ट्रीट लाइट दो महीने से ज्यादा समय से खराब पड़ी है। करीब एक किलोमीटर के इस एरिया में स्ट्रीट लाइट के 70 से 80 प्वाइंट हैं। रानियां रोड निवासी राम लाल, प्यारे, राजू, बिमला रानी, जय प्रकाश ने बताया कि रात के समय यहां अंधेरा छा जाता है। ऐसे में चोरी और छीनाझपटी जैसी आपराधिक वारदात के होने का भी भय रहता है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत कई बार की गई है लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई नहीं कर रहा नप प्रशासन : पार्षद
वार्ड 24 के एरिया के तहत आने वाले रानियां रोड पर दो महीने से स्ट्रीट लाइट खराब है। इसकी शिकायत लोगों के साथ-साथ मैंने भी पार्षद होने के तौर पर की है। लेकिन नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बताया जा रहा है इस एरिया की तार में फाल्ट है और उसे बदलने की जरूरत है। इसके लिए ठेका जारी किया जाना है। इसमें देरी हो रही है। इसके अलावा शिकायत का समाधान ना करने पर ठेकेदार पर जुर्माने का भी प्रावधान है, लेकिन आज तक इस तरह की कार्रवाई नहीं हुई।
- जगजीत सिंह, नगर पार्षद, वार्ड 24
जल्द करेंगे समाधान : एक्सईएन
स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायत आई हुई हैं। रानियां रोड पर तार खराब है, उसे बदला जाना है। मैंने फाइल मंगवाई है और जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा।
- अजय पंघाल, एक्सईएन, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed