फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   More than 300 Chhabilas were installed across the district on Nirjala Ekadashi, special worship took place in temples.

Sirsa News: निर्जला एकादशी पर जिले भर में लगाई गईं 300 से ज्यादा छबीलें, मंदिरों में हुई विशेष पूजा अर्चना

Wed, 19 Jun 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 19 Jun 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
More than 300 Chhabilas were installed across the district on Nirjala Ekadashi, special worship took place in temples.
सिरसा। निर्जला एकादशी के अवसर पर जिलेभर में संस्थाओं, मौजिज लोगों और ग्रामीणों की ओर से छबील लगाई गईं। एकादशी पर मंदिरों में मटके, हाथ पंखे, फल इत्यादि चढ़ाए। वहीं बाजारों में जगह-जगह छबील लगाकर राहगीरों को शर्बत, जलजीरा, जूस, तरबूज इत्यादि फल वितरित किए गए।
विज्ञापन


निर्जला एकादशी के अवसर पर जिले भर में लोगों ने ठंडे पानी की छबील लगाई गई। दूसरी ओर महिलाओं ने निर्जला एकादशी का व्रत रखा और पशु और पक्षियों की सेवा की। महिलाओं ने मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की। जहां मंगलवार को महिलाओं ने व्रत रखा। वहीं कई महिलाओं ने सोमवार को भी निर्जला एकादशी मनाई। निर्जला एकादशी पर रात के समय खाटू श्याम मंदिर, श्याम बगीची, सालासर धाम मंदिर, गीता भवन मंदिर में भजन संध्या व भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भजन मंडलियों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

----

जिले में यहां पर भी हुए कार्यक्रम
एकादशी के अवसर पर शहर में सांगवान चौक, जगदेव चौक, शिव चौक, आंबेडकर चौक, सदर बाजार, सालासर धाम मंदिर के सामने, तारा बाबा कुटिया के सामने, भादरा बाजार, बरनाला रोड, रानियां रोड, रानियां चुंगी पर ठंडे पानी की छबील लगाई गई। वहीं रानियां, डबवाली, कालांवाली, ओढ़ां, डिंग, रोडी, ऐलनाबाद, चोपटा आदि क्षेत्रों में भी लोगों ने एकादशी पर दान पुण्य किया। गीता भवन मंदिर के पंडित अरुण कौशिक ने बताया कि 18 जून को निर्जला एकादशी व्रत रखा। इस व्रत का संकल्प लेने के बाद अगले दिन सूर्योदय होने तक जल की एक बूंद भी ग्रहण नहीं किया जाता है। निर्जला एकादशी पर दान पुण्य किया जाता है। लोग अपनी इच्छानुसार मिट्टी का घड़ा, तरबूज, बांस की पंखी और मीठा दान करते हैं। जानकारी के अनुसार जिले भर में मंगलवार को लगभग 300 छबील लगाई गई। वहीं रानियां रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम में निर्जला एकादशी के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान डाॅ. श्याम सुंदर गुप्ता व डाॅ. मनदीप सिंह ने भजन प्रस्तुत किए। आरती के बाद श्रद्धालुओं का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं मंगलवार को द्वादशी के मौके पर बाबा को खीर-चूरमे का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed