{"_id":"6498805cedbc6354ae0a6716","slug":"monsoon-knocks-plan-completed-in-sirsa-cleaning-of-drains-without-rain-sirsa-news-c-128-1-sir1001-1782-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मानसून की दस्तक, सिरसा में योजना पूरी हुई न बरसाती नालों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मानसून की दस्तक, सिरसा में योजना पूरी हुई न बरसाती नालों की सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन सिरसा में संबंधित विभागों की तरफ से अब तक तैयारी तक नहीं की गई है। शहर से बारिश के पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन डालने के दो बड़े प्रोजेक्ट पर काम ही चल रहा है। शहर की सीवरेज लाइन और बरसाती नाले की सफाई तक नहीं करवाई गई है। ऐसे में शहर वासियों को जलभराव की समस्या झेलनी पड़ेगी।
मानसून आने से पहले प्रशासन ने पानी की निकासी के लिए हर प्रकार की तैयारी पूर्ण करने व नालों की सफाई करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक नाम मात्र ही तैयारी हो पाई है। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के आठ से 10 कॉलोनियों में ही सीवरेज मैनहोल की सफाई की है। हालांकि यह वह क्षेत्र है यहां पर सबसे अधिक जलभराव होता है। शहर के हिसार रोड और डबवाली रोड पर बने बरसाती नाले की सफाई भी नहीं हो पाई है। बरसाती नाले गाद से भरे हुए हैं। शहर में अभी से ही कई क्षेत्रों के सीवरेज लाइन के मैनहोल ओवरफ्लो हो रहे हैं। तैयारी के अभाव में इस वर्ष भी शहर के हिसारिया बाजार, बरनाला रोड की कई कॉलोनियां, सुभाष बस्ती, प्रेम नगर, कंगनपुर रोड, ऑटो मार्केट, जनता भवन रोड सहित कई कॉलोनियोंं में जलभराव हो सकता है।
शहर की सड़कों की स्थिति खराब, चालकों को उठानी पड रही परेशानी
मानसून से पहले शहर की सड़कों की मरम्मत का कार्य भी नगर परिषद व अन्य विभागों ने नहीं करवाया गया है। इसके कारण सड़कों पर गड्ढ़े बने हुए हैं। अब मानसून के दौरान तीन माह तक इन सड़कों की मरम्मत नहीं होगी। शहर के बालभवन रोड पर स्थित रेलवे फाटक के दोनों तरफ का रोड, जाट धर्मशाला रोड, बेगू रोड, हिसारिया बाजार, शिव चौक से अनाज मंडी की तरफ, वाल्मीकि चौक से नागरिक अस्पताल रोड व बाजारों में काफी स्थानों पर रोड पर गड्ढे बने हुए हैं।
विज्ञापन
46 करोड़ के दो बड़े प्रोजेक्ट, डेढ़ वर्ष बाद भी नहीं हो पाया काम पूरा
हिसार रोड पर अमृत योजना और डबवाली रोड पर पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। दोनों प्रोजेक्ट पर करीब 46 करोड़ का खर्च आना है। डेढ़ वर्ष बाद भी ये दोनों प्रोजेक्ट पूरे नहीं हो पाए हैं। हिसार रोड पर अभी पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है, जबकि डबवाली रोड पर पंपिंग स्टेशन में अभी मोटर लगाने का कार्य शेष पड़ा है। शहर के अधूरे पड़े दोनों प्रोजेक्टों का काम जल्द ही पूरा करने के लिए अब जन स्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद को पत्र भी लिखा है।
जन स्वास्थ्य विभाग के पास यह है सुविधा
सुविधा, संख्या
सीवरमैन, 70
इंजन पंप, 2
स्टैंड पंप, 3
कॉलोनियों की सफाई, 10
वर्जन
शहर की कई कॉलोनियों में सीवरेज लाइन के मैनहोल साफ कर दिए गए हैं और कई क्षेत्रों में अभी इसका काम चल रहा है। बरसाती पानी की निकासी के लिए मोटर व पंप तैयार है। इन भी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या आई वहां पर निकासी करवाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। - रोहताश कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा ।
वर्जन
शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है। डबवाली रोड पर स्थित पंपिंग स्टेशन का काम पूरा हो गया है। हिसार रोड पर अभी काम चल रहा है। बरसाती नाले की 30 जून तक सफाई करवाई जानी है। जिसका जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। - संदीप मलिक, ईओ, कार्यकारी अधिकारी, सिरसा।