Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Monkey catching campaign started in the city, team from Jind active

Sirsa News: शहर में शुरू हुआ बंदर पकड़ने का अभियान, जींद से आई टीम सक्रिय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Monkey catching campaign started in the city, team from Jind active
डबवाली। नगर परिषद टीम द्वारा पकड़े गए बंदर। संवाद
डबवाली। शहरवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से बंदरों के बढ़ते उत्पात से परेशान लोगों की समस्या को दूर करने के लिए नगर परिषद ने कदम उठाया है। शुक्रवार को नगर परिषद अधिकारियों के मार्गदर्शन में शहर में बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया गया। इसके लिए जींद से बुलाई गई विशेष टीम ने कार्य आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन


अभियान की शुरुआत होते ही लोगों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि कई कॉलोनियों में बंदरों की संख्या काफी अधिक हो गई थी और बच्चों व बुजुर्गों को काटने के मामले भी सामने आ रहे थे। शहरवासी सीताराम, राम सिंह, अमन, जयराम, अंकुश, पवन कुमार और दिलराज सिंह ने बताया कि पिछले कई महीनों से बंदरों का उत्पात चरम पर है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि लोग अपने ही घरों की छतों पर जाने से डरते हैं। सर्दी में धूप सेकना तक मुश्किल हो गया है। आए दिन बंदरों के झुंड गलियों व घरों के आंगन में घूमते रहते हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों को काटने जैसी घटनाएं भी हुई हैं। शहरवासियों ने उम्मीद जताई है कि नगर परिषद के इस कदम से जल्द ही इस समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
वार्ड आठ और नौ की एकता नगरी सबसे ज्यादा प्रभावित
शहरवासियों ने बताया कि वार्ड आठ और नौ की एकता नगरी में सबसे ज्यादा बंदरों की तादाद है। बंदर घरों की बिजली व अन्य उपकरणों के तार तोड़ देते हैं। घरों के बाहर रखी खाने-पीने की सामग्री खराब कर देते हैं। यदि कोई उन्हें भगाने की कोशिश करता तो वे हिंसक होकर हमला कर देते हैं। इस कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।




-----
पिंजरे लगाकर पकड़े जा रहे बंदर
ठेकेदार की ओर से एक-एक वार्ड में अलग-अलग गलियों में पिंजरे लगाए जा रहे हैं। पिंजरों में बंदरों को पकड़ा जा रहा है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा जा रहा है। जहां पर उनके खाने पीने की व्यवस्था की गई है। बाद में बंदरों को कलेसर के जंगलों में छोड़ दिया जाएगा।

---

जनहित को ध्यान में रखते हुए बंदरों के उत्पात से शहरवासियों को छुटकारा दिलाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए जींद के ठेकेदार को बंदर पकड़ने का ठेका दिया गया है। ठेकेदार की टीम ने शहर में काम शुरू कर दिया है। नगर परिषद का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द पूरे शहर को बंदर-मुक्त घोषित किया जा सके, ताकि लोगों को राहत मिले और वे सुरक्षित माहौल में अपने दैनिक कार्य कर सकें।
- टेकचंद छाबड़ा, चेयरमैन, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article