{"_id":"6ac292969714bb1d610ae850","slug":"mobile-stolen-sirsa-news-c-128-1-svns1027-166165-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: टाउन पार्क के पास सो रहे पर्यटकों के मोबाइल व 12 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: टाउन पार्क के पास सो रहे पर्यटकों के मोबाइल व 12 हजार रुपये चोरी
Sun, 04 Oct 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। राजस्थान जा रहे पंजाब के चार पर्यटकों के साथ चोरी की घटना हुई है। शनिवार रात टाउन पार्क के पास उनकी बोलेरो गाड़ी खराब हो गई थी। इसके बाद वे पार्क के पास बेंच पर सो गए।
सुबह उठने पर दो लोगों के मोबाइल फोन और कुल 12 हजार रुपये गायब मिले। बठिंडा निवासी बलबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वे सेवा सिंह, सिकंदर सिंह और संदीप सिंह के साथ यात्रा कर रहे थे।
3 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे टाउन पार्क के पास उनकी गाड़ी खराब हुई। मिस्त्री न मिलने पर उन्होंने गाड़ी वहीं खड़ी कर दी। वे सभी पार्क के पास बेंचों पर सो गए थे।
विज्ञापन
अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी
4 अक्तूबर की सुबह करीब चार बजे बलबीर सिंह की जेब से मोबाइल फोन और करीब सात हजार रुपये चोरी हो गए। वहीं, सिकंदर सिंह का मोबाइल फोन और बैग से करीब पांच हजार रुपये भी गायब थे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।