फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   MLAs inspected the rain affected areas

Sirsa News: विधायकों ने बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
MLAs inspected the rain affected areas
कालांवाली। घग्गर नदी के निरीक्षण के दौरान कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला ग्रामीणों से बातच
सिरसा। रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला और कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला ने वीरवार को अपने हलकों के विभिन्न गांवों का दौरान किया और बारिश से प्रभावित ग्रामीणों का हाल जाना। विधायक अर्जुन चौटाला गांव किराडकोट, मल्लेवाला, बुढ़ाभाणा, सहारणी, ढाणी 400, खारियां सहित आसपास की ढाणियों में भी पहुंचे और बारिश से हुए नुकसान के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली।
विज्ञापन


अर्जुन ने राज्य सरकार से ग्रामीणों को उनकी फसल की क्षति व अन्य सामान नष्ट होने का पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की। वहीं जिला प्रशासन से भी प्रभावित ग्रामीणों की भी हर संभव मदद करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को इनेलो की ओर से भी हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया व संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उनके साथ इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा, जगमेल सिंह सरपंच, धर्मवीर नैन व हरमीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


विधायक शीशपाल केहरवाला ने लिया घग्गर के तटबंधों का जायजा



कालांवाली के कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला वीरवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव रंगा, लहन्गेवाला, मत्तड़ व सिंहपुरा आदि में पहुंचे। यहां उन्होंने घग्गर के तटबंधों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वहां घग्गर के पानी से बचाव के लिए मिट्टी के बांध बना रहे ग्रामीणों से हालात की जानकारी ली और मौके पर ही उपायुक्त सिरसा से फोन पर संपर्क कर उनसे ग्रामीणों की ट्रैक्टर-ट्राॅली व जेसीबी आदि संसाधन और उनमें डीजल आदि की मदद देने की अपील की। उपयुक्त ने भी उन्हें बारिश से प्रभावित ग्रामीणों की हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान विधायक शीशपाल केहरवाला ने उनके विधानसभा क्षेत्र कालांवाली व सिरसा जिले में सभी जगह बरसात से नष्ट हुई नरमे की फसल के लिए राज्य सरकार से पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed