{"_id":"66f2023c7735e7733202868a","slug":"mla-gopal-kanda-took-out-a-road-show-in-sirsa-city-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-126199-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: विधायक गोपाल कांडा ने सिरसा शहर में निकाला रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: विधायक गोपाल कांडा ने सिरसा शहर में निकाला रोड शो
Tue, 24 Sep 2024 05:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 24 Sep 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा लोकहित पार्टी के सुप्रीमो गोपाल कांडा ने सोमवार को शहर के विभिन्न बाजारों में व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान उनके अनुज गोबिंद कांडा, सिरसा सीट से भाजपा प्रत्याशी रहे रोहताश जांगड़ा, इनेलो नेता गंगाराम बजाज, इनेलो नेता प्रदीप मेहता आदि मौजूद रहे।
गोपाल ने दुकानों पर जाकर व्यापारियों और कारोबारियों से बातचीत कर मतदान की अपील की। इस दौरान बुजुर्ग और युवाओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह हमेशा सिरसा का मान बढ़ाया है। वे हमेशा से सिरसा के हकों की आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने कभी भी राजनीति से अपने हित साधने का कार्य नहीं किया, बल्कि सिरसा की जनता के आवाज उठाई है।
उन्होंने कहा कि सिरसा के लोगों की समस्याओं से वे भलीभांति वाकिफ हैं। इस दौरान रोड़ी गेट स्थित बाबा रामदेव मंदिर और जनता भवन रोड स्थित श्री श्याम बगीची में भी शीश नवाया। इसके बाद कांडा का काफिला शहर के भादरा बाजार, रोड़ी बाजार, पुरानी सब्जी मंडी रोड, जनता भवन रोड तक रोड शो निकाला।
विज्ञापन
रोहताश जांगड़ा आए समर्थन में
भाजपा की ओर से सिरसा सीट से उम्मीदवार बनाकर उतारे गए रोहताश जांगड़ा नामांकन पत्र वापस लेने के बावजूद सर्कुलर रोड स्थित अपने कार्यालय में रोजाना जाते थे। सोमवार को गोपाल स्वयं उनके पास पहुंचे और चुनाव प्रचार में साथ चलने का आग्रह किया। इस दौरान रोहताश के अनुज बलवान जांगड़ा समेत कई समर्थक भी उनके साथ थे।