फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   MLA did a surprise inspection of the Municipal Council, ordered to recall the cleaning staff posted at the mansions of leaders and officials, will work in the field

Sirsa News: विधायक ने नगर परिषद का किया औचक निरीक्षण, नेताओं व अधिकारियों की कोठी पर लगे सफाई कर्मचारियों को वापस बुलाने के आदेश, फील्ड में करेंगे काम

Fri, 08 Nov 2024 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 08 Nov 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
MLA did a surprise inspection of the Municipal Council, ordered to recall the cleaning staff posted at the mansions of leaders and officials, will work in the field
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला ने वीरवार को डबवाली नगर परिषद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों की हाजिरी चेक की तो नेताओं से लेकर अधिकारियों के घर पर 24 कर्मचारियों की ड्यूटी लगी मिली। इनमें से एक कर्मचारी की ड्यूटी उनके आवास पर लगी हुई थी। इस पर विधायक ने तुंरत प्रभाव से सभी कर्मचारियों को वापस बुलाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि यदि दोबारा किसी कर्मचारी की किसी अधिकारी या नेता के घर ड्यूटी लगाई जाती है तो अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विधायक आदित्य चौटाला वीरवार सुबह 9 बजे नगर परिषद कार्यालय में निरीक्षण के लिए पहुंचे। निरीक्षण के समय बुधवार को बनाई हुई पांच सदस्यीय कमेटी भी मौजूद रही। इस दौरान विधायक ने कर्मचारियों की हाजिरी की जांच की। इस दौरान एसआई शिव कुमार ने बताया कि ठेकेदार के कुल 50 कर्मचारी हैं, जिनमें से 40 ही ड्यूटी करते हैं। कई छुट्टी पर हैं, तो कुछ हट गए हैं। विधायक ने कहा कि इस प्रकार कैसे हाजिरी ली जा रही है। सफाई कर्मचारियों की आपके पास पूरी डिटेल नहीं है। इस तरह की गफलत नहीं चलेगी। सही तरह से शहर में सफाई करवाओ।
विज्ञापन




--
यह हुआ विधायक और एसआई के बीच संवाद
एसआई शिव कुमार - वार्ड के अनुसार सफाई व्यवस्था देखते हैं।
विधायक आदित्य चौटाला - कितने कर्मचारी कोठियों पर लगे हुए हैं।
एसआई - 24 कर्मचारी लगे हुए हैं।
विधायक - सरकारी के अलावा क्या पूर्व विधायक के आवास पर भी कर्मचारी लगा है।
एसआई - पूर्व विधायक और आपके आवास पर भी लगा हुआ है।
विधायक - मैंने कब कोठी पर कर्मचारी की ड्यूटी लगवाई। कौन-सा कर्मचारी है।
एसआई - सुंदर नाम का कर्मचारी है।
विधायक कर्मचारी से- तुम्हें तो मैंने कोठी पर नहीं देखा।
कर्मचारी- सर, रोज जाता हूं।
विधायक एसआई से- क्या मैंने कर्मचारी लगाने के लिए कहा था।
एसआई - प्रधान जी ने बोला था।
विधायक - मैंने नहीं कहा ना, प्रधान जी कौन होता है। तुरंत प्रभाव से ड्यूटी हटाओ।

सभी कर्मचारियों को फील्ड में लगाने के निर्देश
विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला ने कहा कि सभी नेताओं और अधिकारियों की कोठियों से कर्मचारियों की ड्यूटी हटाओ और उन्हें वापस बुलाओ। कर्मचारियों की ड्यूटी शहर की सफाई करने की है, कोठियों पर काम करने की नहीं है। यदि किसी को जरूरत है तो वह अपने खर्च पर कर्मचारी रख लेगा। भविष्य में ऐसा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अधिकारियों के बजने लगे फोन
इसके बाद नगर परिषद ने सरकारी आवासों और कोठियों से कर्मचारियों को वापस बुलाने के निर्देश जारी कर दिए। निर्देश जारी करने के साथ ही अधिकारियों और नेताओं के फोन बजने शुरू हो गए। इस अपने नगर परिषद अधिकारियों ने कहा कि विधायक के आदेश हैं, हम कुछ नहीं कर सकते। आपको जो बात करनी है विधायक से करें।

--
कोट्स
विधायक ने कार्यालय में औचक निरीक्षण किया था। सफाई कर्मचारियों को वापस बुलाने के आदेश कर दिए गए हैं। कर्मचारियों को फील्ड में लगाया जाएगा। - राजेंद्र सोनी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद डबवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed