फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mistry dies due to slipping while installing Gurudwara's lens

गुरुद्वारा का लेंटर लगाते समय पैर फिसलने से मिस्त्री की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Mistry dies due to slipping while installing Gurudwara's lens
सिरसा। डबवाली क्षेत्र के गांव मटदादू में गुरुद्वारा का लेंटर लगाते समय पैर फिसलने से मिस्त्री नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव वासियों ने मामले की सूचना पुलिस और उनके परिजनों को दी। सोमवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बिहार के जिला मध्यपुरा गांव सरोली निवासी रामचंद्र शर्मा (52) बीते पांच माह से गांव मटदादू में गुरुद्वारे का निर्माण कार्य कर रहा था। रविवार को लेंटर लगाने के लिए शेटरिंग का सामान लगा रहा था। ऐसे में पैर फिसलने के कारण वह नीचे जमीन पर गिर गया और लोहे की प्लेटें उस पर गिर गईं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे डबवाली के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहां से उसे सिरसा के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया, लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी। परिजनों के सोमवार को सिरसा पहुंचने के बाद पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर इतेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

10 दिन बाद लड़कियों की शादी के लिए रामचंद्र को जाना था घर
मृतक के भतीजे सुनील शर्मा ने बताया कि उसका चाचा बीते 22 वर्षों से पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग गांवों में गुरुद्वारा का निर्माण करता था। करीब पांच माह से वह मटदादू गांव में गुरुद्वारे का निर्माण कर रहा था। उन्होंने बताया कि मृतक की तीन लड़कियां है और एक लड़का है। लड़के की शादी हो चुकी है और लड़कियों की शादी करने के लिए वह तैयारी कर रहा था। इसके लिए करीब 10 दिन बाद उसने वापस घर जाना था, लेकिन हादसे के कारण उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed