फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Missed 90 Pakistani families

90 पाकिस्तानी परिवार हुए लापता

Mon, 23 Nov 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Mon, 23 Nov 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन

जिले में अवैध रूप से रह रहे 90 पकिस्तानी परिवार लापता हो गए हैं। ये परिवार एक दशक से अधिक समय से ऐलनाबाद उपमंडल में रह रहे थे।

विज्ञापन


इनके लापता होने से इटेलिजेंस एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है। खुफिया एजेंसी इन परिवारों की टोह लेने में जुटी है। इस क्षेत्र में 183 पाकिस्तानी परिवार अवैध रूप से रह रहे हैं। ये पाकिस्तानी घूमने के इरादे से पाकिस्तानी पासपोर्ट पर वीजा लेकर भारत आए थे और फिर लौटकर नहीं गए।
विज्ञापन


इन परिवारों ने वापस जाने से इनकार कर दिया था। इटेजिलेंस सूत्रों का कहना है कि उक्त परिवारों का कहना था कि पाकिस्तान में उनके साथ बुरा बर्ताव किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए वे वापस वहां नहीं जाना चाहते। भारत सरकार ने पाकिस्तानी परिवारों को जबरन वापस नहीं भेजा और न ही इन्हें भारत की नागरिता दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि जब तक इन परिवारों के बारे में  कोई फैसला नहीं लिया जाता तब तक ये लोग सिरसा से बाहर नहीं जा सकते।

राजस्थान जाने की चर्चा
चर्चा है कि लापता परिवार राजस्थान के जोधपुर जिले में हैं। सूत्रों के अनुसार अक्सर ये मौखिक तौर पर किसी अधिकारी को बताकर जाते हैं।

जोधपुर क्षेत्र में रहने वाले काफी पाकिस्तानी परिवारों को भारत सरकार ने देश की नागरिकता प्रदान की है। ऐसे में ये परिवार भी देश की नागरिकता पाने की जुगत में लगे हुए हैं।


कुछ समय पहले ही ऐलनाबाद क्षेत्र में केंद्रीय गृह मंत्रालय से अधिकारी आए थे। 66 पाकिस्तानी परिवारों के काशश्जात उक्त अधिकारियों ने लिए , लेकिन इन्हें देश की नागरिकता का फैसला अभी तक भारत सरकार ने नहीं लिया है।

संबंधित थाने भी सूचना नहीं दी
अवैध तौर पर रह रहे पाकिस्तानी परिवारों के लोगों को जब भी जिले से बाहर जाना हो तो उन्हें ऐलनाबाद थाने में इसकी जानकारी देना जरूरी है। अभी तक किसी भी परिवार के सदस्य ने थाने में आकर इसकी सूचना नहीं दी। वैसे भी इंटेलिजेंस एजेंसियां इन परिवारों पर नजर रखती है। -विकास कुमार, थाना प्रभारी, ऐलनाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed