फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   misbehaved with a punjabi actor

पंजाबी अभिनेता योगराज से निजी रेस्तरां में हुई बदसलूकी

Thu, 16 Jan 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
misbehaved with a punjabi actor
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता और पंजाबी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता योगराज सिंह के साथ शहर के एक निजी रेस्तरां में कुछ युवकों द्वारा बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। योगराज सिंह रेस्तरां में रुके हुए थे, उसी दौरान कुछ युवकों ने उनके कमरे में घुसकर बदसलूकी की। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन

दरअसल, पंजाबी अभिनेता सिरसा के गांव माधोसिंघाना में एक गाना शूट करने आए हुए थे। इसके बाद शाम को वह शहर के निजी रेस्तरां में रुके हुए थे। रात को उस रेस्तरां में पानीपत से एक बारात आकर रुकनी थी। जिस दौरान कुछ युवक गलती से अभिनेता योगराज के कमरे में घुस गए और बदसलूकी करने लगे। मामला बिगड़ता देख अभिनेता की टीम के सदस्यों ने सदर थाना पुलिस को सूचना दे दी। घटना की सूचना पाकर सदर थाना एसएचओ राजाराम मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जिस दौरान युवकों ने अपनी गलती मान ली और दोनों में समझौता करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed