फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Minor accused arrested in Vishambar murder case

Sirsa News: विशंभर हत्याकांड में नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Jun 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 28 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Minor accused arrested in Vishambar murder case
सिरसा। जिला के गांव भावदीन में हुए विशंभर हत्याकांड मामले में डिंग थाना पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि उक्त नाबालिग ने विशंभर पर तेजधार हथियार से हमला किया था। आरोपी को शनिवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को बाल सुधार गृह में भेज दिया है। पुलिस इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


ये है पूरा घटनाक्रम
बता दें कि मुख्य आरोपी राजेंद्र ने पूछताछ में बताया था कि उसने गांव भावदीन में 9 एकड़ जमीन ठेके पर ले रखी है। गांव शहीदावांली निवासी विशंभर ने भी उसके पास ही ठेके पर जमीन ली हुई थी। उसका विशंभर से खेत में पाइप लाइन डालने व इंटरलॉक टाइल बिछाने को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर पंचायत भी हुई और पंचायत में समझौता भी हो गया।
विज्ञापन

राजेंद्र का कहना है कि समझौता के बाद ही उसके मन में विशंभर के प्रति रंजिश थी। 13 जून को वह अपने खेत में काम कर रहा था और विशंभर अपने खेत में। उसे लगा कि यही मौका है विशंभर को सबक सिखाने का। इसके बाद उसने अपने चाचा के पुत्र राजपाल को फोन कर दिया। राजपाल अपनी राइफल व बंदूक लेकर खेत में आ गया। राजेंद्र ने फोन करके अपने 10-15 अन्य साथियों को भी बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने विशंभर को ललकारा। जिसके बाद दोनों पक्षों में टकराव हो गया। इस दौरान राजपाल,हरप्रीत सिंह व उसने विशंभर व उसके साथियों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो गोलियां विशंभर को लगी थी। इसके अलावा रवि पुत्र लछमण दास निवासी गांव दरियापुर, बलकार पुत्र जयचंद, व राकेश पुत्र देशराज निवासी गांव शहीदांवाली को भी गोली लगी। हमलावरों ने चारों को लाठी व डंडे से भी पीटा। जिससे उक्त चोरों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले नागरिक अस्पताल सिरसा लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनकी हालत देख उन्हें रेफर कर दिया। घरवाले गंभीर रूप से घायल विशंभर को उपचार के लिए सिरसा से हिसार लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed