फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Minimum temperature reached 2.6 degrees, cold winds chilled

Sirsa News: 2.6 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, सर्द हवाओं ने ठिठुराया

Wed, 18 Dec 2024 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 18 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature reached 2.6 degrees, cold winds chilled
सिरसा के नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लगी मरीजों की भीड़।
सिरसा। जिले में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री पहुंच गया है। रात के समय तापमान जमाव बिंदू की ओर बढ़ रहा है। पिछले दो दिनों में तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


ऐसे में सूरज ढलने के साथ ही लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। वहीं, सुबह के समय धूप भले ही निकलती है। लेकिन सर्द हवाओं के कारण मौसम में ठंडक बनी रहती है। चिकित्सकों के अनुसार सूखी ठंड सबसे ज्यादा बुजुर्गों और बच्चों के लिए खतरनाक है। दोनों को ठंड के मौसम में घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 18 डिग्री का अंतर देखने को मिल रहा है। जो लोगों को बीमार करने का मुख्य कारण बन रहा है। हल्की सी लापरवाही के कारण लोग बुखार, खांसी, जुकाम व गला खराब की चपेट में आ रहे है। नागरिक अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइनें देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं, धूप निकलने के बाद ही नागरिक अस्पताल में मरीज पहुंच रहे है ताकि सर्द मौसम के कारण और ज्यादा बीमार न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमडी के अनुसार आगामी दो तीन दिनों में तापमान में गिरावट बनी रहेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम 3.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दो दिनों में तीन डिग्री की न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है और 4 डिग्री के करीब अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।

अब चलेगी शीत लहर

आईएमडी के अनुसार आगामी तीन दिनों तक निरंतर शीतलहर चलेगी। शीतलहर के कारण दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। इस कारण आमजन जीवन प्रभावित होगा। आमजन के साथ पशुओं पर भी शीतलहर का प्रभाव देखने को मिलेगा। आंकड़ों के अनुसार सर्द मौसम में सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं की मौत कई गुणा बढ़ जाती है। अनुमान अनुसार एक माह में 50 पशु प्रतिमाह की औसत रहती है।


बच्चों को सूखी ठंड से बचाने के लिए विशेष ध्यान रखना चाहिए। कई लेयर में गर्म कपड़े पहनाने चाहिए। जिससे बच्चों को ठंड न लगे। ठंडा पानी या ठंडी चीज पीने के लिए न दें। यदि कोई तकलीफ होने पर नजदीक डॉक्टर को दिखाये। किसी प्रकार की लापरवाही न बरते।

- भारत भूषण, बाल रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed