फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Message of women power, courage and patriotism

Sirsa News: नारी शक्ति, साहस और राष्ट्रभक्ति का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Message of women power, courage and patriotism
सिरसा। सीडीएलयू में महारानी लक्ष्मीबाई जयंती के अवसर पर कार्यक्रम में भाग लेते हुए विद्यार्थी।
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से महारानी लक्ष्मीबाई जयंती के उपलक्ष्य में एक प्रेरणादायक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साह और गर्व के साथ भाग लिया। इस दौरान नारी शक्ति, साहस और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। आयोजन विभागाध्यक्ष प्रो. मोनिका वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, कोच सविता ढांडा ने सक्रिय सहयोग दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. मोनिका वर्मा ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई केवल इतिहास की एक वीरांगना नहीं, बल्कि महिलाओं की अदम्य शक्ति, आत्मसम्मान और नेतृत्व क्षमता की जीवित प्रेरणा हैं। आज की युवा पीढ़ी को उनके जीवन से यह सीख लेनी चाहिए कि साहस और संकल्प किसी भी लक्ष्य को संभव बना सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लक्ष्मीबाई ने जिस निर्भीकता से मातृभूमि की रक्षा की, वह प्रत्येक भारतीय के लिए अनुकरणीय है। खेल और शिक्षा दोनों ही क्षेत्रों में छात्राओं को उनकी भावना से प्रेरणा लेनी चाहिए और स्वयं को हर चुनौती के लिए तैयार करना चाहिए। कोच सविता ढांडा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई का जीवन बताता है कि प्रतिकूल परिस्थितियां ही व्यक्तित्व को मजबूत बनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed