{"_id":"6a357d235c598ff1590c9488","slug":"meritorious-students-and-sportspersons-will-be-felicitated-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160234-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मेधावी विद्यार्थी व खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मेधावी विद्यार्थी व खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा
Fri, 19 Jun 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। सैनी सभा ट्रस्ट सिरसा रजिस्टर्ड की शुक्रवार को एक बैठक सैनी सभा में हुई। इसमें सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि जिला सिरसा के सैनी समाज के मेधावी विद्यार्थी व प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
यह जानकारी सैनी सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र सैनी, सचिव अमीचंद सैनी और कोषाध्यक्ष विजय सैनी दहिया ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि इस 25-26 सत्र में सैनी समाज के वे विद्यार्थी जिन्होंने 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
उन मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने किसी भी यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में रिसर्च की है। उन्होंने पीएचडी की उपाधि हासिल की है। इसके साथ ही सैनी समाज के उन विद्यार्थियों को भी सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। जिन्होंने जिला स्तर, राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी खेल में भाग लिया है और पदक प्राप्त किया है।
विज्ञापन
अध्यक्ष नरेंद्र सैनी ने अपील की कि ऐसे सभी पात्र विद्यार्थी अपनी अंक तालिका एवं खेल प्रमाण-पत्र की प्रति प्रभात पैलेस में कोषाध्यक्ष विजय सैनी के पास या सैनी सभा ट्रस्ट के ऑफिस में 30 जून तक जमा करवाएं।
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने समस्त सैनी समाज की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का समाज के तीन महानुभावों गुरनाम सिंह सैनी चेयरमैन भूमि सुधार व विकास निगम, रवि सैनी चेयरमैन वन विकास निगम, भारती सैनी सदस्य महिला आयोग की नियुक्ति पर आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर संरक्षक विजयपाल सैनी, उपप्रधान विशाल सैनी, सलाहकार पूर्व पार्षद बृजलाल सैनी, पूर्व प्रधान तुलसीराम सैनी, साधुराम सैनी, गुरदीप सैनी सहित अन्य सभा पदाधिकारी उपस्थित थे