{"_id":"678558f5a595a986840c0345","slug":"memorandum-submitted-to-the-former-governor-for-expansion-of-trains-sirsa-news-c-21-hsr1012-544416-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रेलगाड़ियों के विस्तार के लिए पूर्व राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रेलगाड़ियों के विस्तार के लिए पूर्व राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
Mon, 13 Jan 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। दैनिक रेल यात्री सेवा संघ सिरसा व बुक सेलर एंड स्टेशनरी संगठन ने सिरसा में रेलगाड़ियों के विस्तार की मांग की है। संगठन के सदस्यों ने सोमवार को ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के नाम ज्ञापन सौंपा।
विजय कुमार, सुधीर साहनी, गौरव शर्मा, संदीप छाबड़ा, वीरेंद्र कुमार, राजेश सरदाना व ललित जोशी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि सिरसा से हांसी-महम-नई दिल्ली के बीच इंटरसिटी ट्रेन चलाई जाए, जो सुबह सिरसा से 4:30 बजे चलकर नई दिल्ली 9:15 पर पहुंचे।
वापसी नई दिल्ली से शाम 5 बजे चलकर रात्रि 10 बजे सिरसा पहुंचे। यह सिरसा से नई दिल्ली का सबसे छोटा रूट 244 किलोमीटर का होगा। कहीं भी इंजन को बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
तिलकब्रिज एक्सप्रेस 14085 /14086 का रूट बदल कर सिरसा-हांसी-महम होते हुए नई दिल्ली किया जाए। मौजूदा समय में यह ट्रेन सिरसा से नई दिल्ली 318 किलोमीटर का सफर तय करती है। रेवाड़ी में इंजन बदलकर सात घंटे में नई दिल्ली पहुंचती है।
उन्होंने कहा कि पुरी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली 12801/ 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का विस्तार महम हिसार होते हुए सिरसा तक किया जाए। सिरसा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म एक व लाइन नंबर 2 के बीच हाइड्रेंट की सुविधा रेलगाड़ियों में पानी भरने के लिए दी जा चुकी है। मेंटेनेंस के लिए भी कैरिज एंड वैगन का स्टाफ भी सिरसा रेलवे स्टेशन पर नियुक्त है।