{"_id":"605b79a78ebc3ed3802f9709","slug":"meeting-order-purchage-wheat-sirsa-news-sirsa-news-rtk601505942","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद को लेकर डीसी ने आढ़तियों के साथ की बैठक, तैयारियों व प्रबंधों को लेकर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद को लेकर डीसी ने आढ़तियों के साथ की बैठक, तैयारियों व प्रबंधों को लेकर की चर्चा
विज्ञापन
एक अप्रैल से शुरू की जा रही रबी फसल की खरीद के प्रबंधों को लेकर उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आढ़ती एसोसिएशन व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में फसल खरीद को लेकर की जा रही तैयारियों व प्रबंधों को लेकर विचार-विमर्श किया।
आढ़ती एसोसिएशन ने उपायुक्त के समक्ष आढ़ती के माध्यम से खरीद करने और पेमेंट उनके खाते में भेजने की मांग की। उपायुक्त ने भी एसोसिएशन को कहा कि अभी इस संबंध में कोई आदेश नहीं आए हैं। जो भी आदेश आएंगे, वो लागू किए जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि सिरसा आढ़ती एसोसिएशन की ओर से पहले भी फसल खरीद में पूरा सहयोग रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार की रबी फसल खरीद में भी इसी तरह का सहयोग एसोसिएशन की ओर से मिलेगा।
डीसी ने कहा कि आढ़तियों को प्रशासन की ओर से पूरी मदद की जाएगी और जो भी समस्या होंगी उनका प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाएगा। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि मंडी में बारदाना, पेजयल, शौचालय, सफाई, मापक यंत्र, टोकन सिस्टम आदि की पूर्ण व्यवस्था हो, ताकि फसल खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से चले।