फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Meal timings will be changed in jails of Haryana

Haryana: जेलों में बदलेगा खाने का समय, मंत्री बोले- अंग्रेजों के टाइम से चले आ रहे समय को बदला जाएगा

Thu, 28 Jul 2022 12:58 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 28 Jul 2022 12:58 AM IST
सार

जेल मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि जेलों में सुधार कार्य जारी है। एक दो माह में बदलाव नजर आएंगे। जेल में खाने का समय गर्मियों में सायं 7 से 8 बजे, सर्दियों में सायं 6 से 7 बजे किया जाएगा।

विज्ञापन
Meal timings will be changed in jails of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में प्रदेश के बिजली, जेल एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश की जेलों में लगातार सुधार के कार्य किए जा रहे हैं। इन सुधारों के परिणाम के रूप में अगले एक-दो माह में जेलों में बदलाव नजर आएगा। जेल मंत्री बुधवार को सिरसा जेल में तीन दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जेल कैदियों को संबोधित कर रहे थे। इसके उपरांत बिजली मंत्री ने जेल प्रांगण में पौधरोपण भी किया। 

विज्ञापन


जेल मंत्री ने कहा कि जेलों में कैदियों को अच्छी व पौष्टिक खाना मिले, इसके लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। अंग्रेजों के समय से चले आ रहे खाने के समय को भी बदला जाएगा। गर्मियों में खाने का समय सायं 7 से 8 बजे, जबकि सर्दियों में सायं 6 से 7 बजे रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रथम चरण में प्रदेश में 11 जेलों में पेट्रोल पंप खोले जाएंगे।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र जेल में पेट्रोल पंप की शुरुआत की जा चुकी है। कुरुक्षेत्र जेल पेट्रोल पंप के सुखद परिणाम आए हैं, जहां पर हर रोज 10 से 15 लाख रुपये की सेल हो रही है। पेट्रोल पंप का संचालन कैदियों द्वारा किया जा रहा है। सिरसा जेल में भी पेट्रोल पंप खोला जाएगा, इसके लिए उन्होंने जेल अधीक्षक को प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आचार्य प्रशांत मुकुंद इस्कॉन द्वारका व प्रवीण गुप्ता इस्कान ने अपने भजन व विचारों के माध्यम से कैदियों को अच्छे व बुरे कर्मों के बारे में बताते हुए सही जीवन जीने की सच्चाई से अवगत करवाया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक दीपक शर्मा, उप अधीक्षक मोहन सिंह, सीएमजीजीए रोमिल होतवानी, एडवोकेट संजीव जैन उपस्थित रहे।

जेल अधीक्षकों को भी मिलेगी यूनिफॉर्म व गाड़ी की व्यवस्था
जेल मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि जेल अधीक्षकों को भी जल्द ही यूनिफार्म दी जाएगी। इसके साथ ही गाड़ी की भी व्यवस्था जेल अधीक्षकों के लिए की जाएगी। उन्होंने कहा कि जेल सुधार की दिशा में किए जा रहे कार्यों के लिए कोई भी कैदी अपने सुझाव दे सकता है। जो भी अच्छे सुझाव होगा, उन्हें जरूर लिया जाएगा।

 
अच्छे बनो और घर जाओ
जेल मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि कैदियों के अंदर एक सकारात्मक सोच विकसित कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए अनेक सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में समय-समय पर जेलों में आध्यात्मिक कार्यक्रम करवाए जाते हैं। उन्होंने कैदियों को कहा कि वे एक अच्छे नागरिक बनकर बाहर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed