फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mathematics Olympiad will be held for the first time in the state, a 35-member team will be formed.

Sirsa News: प्रदेश में पहली बार शुरू होगा गणित ओलंपियाड, बनाई जाएगी 35 सदस्यीय टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mathematics Olympiad will be held for the first time in the state, a 35-member team will be formed.
सिरसा। राजकीय सीनियर सेकेण्डरी स्कूल
सिरसा। हरियाणा में पहली बार गणित के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल होने जा रही है। अब तक गणित ओलंपियाड केवल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जाते रहे हैं, लेकिन अब हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग की पहल पर हरियाणा गणित ओलंपियाड की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तर पर जल्द ही 35 सदस्यीय टीम बनाई जाएगी, जिसमें चयनित विद्यार्थियों के साथ अनुभवी गणित शिक्षक भी शामिल होंगे। यह टीम विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देगी और सभी स्तर पर उनका मार्गदर्शन करेगी। यह प्रतियोगिता विद्यालय स्तर से शुरू होकर जिला, संभाग और अंत में राज्य स्तर तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


--------------





अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

ओलंपियाड के लिए जिला स्तर पर तेजी से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के निर्देश पर सभी विद्यालयों में गणित शिक्षकों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जहां विद्यार्थियों की चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण और परीक्षा पद्धति की चर्चा हो रही है। राज्य स्तर के विजेता अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। शिक्षा विभाग ने इसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। प्रतियोगिता न केवल विद्यार्थियों की गणितीय क्षमता, तर्कशक्ति और समस्या समाधान कौशल को बेहतर बनाएगी, बल्कि विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भी नई संभावनाओं का द्वार खोलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------



स्कूल स्तर से शुरू होगी प्रतिस्पर्धा



हरियाणा गणित ओलंपियाड में सबसे पहले स्कूल स्तर पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। हर स्कूल अपने प्रतिभाशाली 10-10 विद्यार्थियों का चयन करेगा, जिन्हें स्कोर के आधार पर जिला स्तर पर भेजा जाएगा। इसके बाद जिला स्तर पर परीक्षा होगी, जहां से चयनित विद्यार्थी संभाग स्तर पर पहुंचेंगे। अंत में राज्य स्तर का ग्रैंड राउंड आयोजित किया जाएगा, जिसमें टॉप रैंक हासिल करने वाले विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होंगे।

----------------



बदलेगी प्रतियोगी संस्कृति में सोच



शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम ग्रामीण व सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए बहुत बड़ा अवसर है। अब वे राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए पहले से बेहतर और संगठित तैयारी कर सकेंगे। विभाग का मानना है कि यह ओलंपियाड बच्चों में गणित के प्रति रुचि, सृजनात्मकता और गणनात्मक क्षमता को बढ़ाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयारी करवाई जाएगी।

---------------

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचेगा हरियाणा



शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि राज्य के विद्यार्थी गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएं। विभाग का मानना है कि हरियाणा गणित ओलंपियाड राज्य के शैक्षणिक स्तर को नई ऊंचाई पर ले जाएगा और आने वाले वर्षों में देश में उदाहरण बनेगा। लगातार प्रयास और मजबूत तैयारी के साथ हरियाणा अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर गणित में अपना झंडा बुलंद करने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। यह पहल न केवल प्रतिभा को पहचान देगी, बल्कि भविष्य में वैज्ञानिक, शोधकर्ता और तकनीकी विशेषज्ञ तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


------------



हरियाणा में पहली बार गणित ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं। ओलंपियाड में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 35 शिक्षकाें की टीम योजना के तहत काम कर करेगी। --- प्रिय दर्शन, जिला गणित विशेषज्ञ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article