फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mata chand murder case

माता चंद कौर की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नामधारी सिख समाज के लोगों ने शहर में निकाला रोष मार्च

Mon, 03 Feb 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mata chand murder case
Mata chand murder case - फोटो : Sirsa
नामधारी संप्रदाय लुधियाना के दिवंगत मुखी व सतगुरु जगजीत सिंह की पत्नी व माता चंद कौर की वर्ष 2016 में लुधियाना के भैणी साहिब में हत्या कर दी गई थी। मामले की सीबीआई जांच चल रही है। इस मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से रोषित नामधारी सिख समाज के लोग सोमवार को शिव चौक पर एकत्रित हुए और बाजारों में प्रदर्शन करते हुए डीसी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। लघु सचिवालय पर पहुंचकर उन्होंने सीटीएम कुलभूषण बंसल को प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

नामधारी समुदाय के लोगों का कहना है कि माता चंद कौर के हत्यारों को राजनीतिक दबाव के चलते गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है और न ही मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, जोकि पुलिस प्रशासन व सीबीआई की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह अंकित करती है। नामधारी समुदाय के लोगों ने नामधारी समुदाय के दूसरे पक्ष के विरोध में नारेबाजी भी की। उन्होंने हत्या के आरोप लुधियाना में नामधारी संप्रदाय का नेतृत्व कर रहे कुछ लोगों पर लगाए। नामधारी समुदाय व इस रोष मार्च का नेतृत्व माता चंद कौर एक्शन कमेटी के प्रधान सुखदेव सिंह ने किया। ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने सीटीएम से मांग कि उनकी मांग प्रधानमंत्री तक पहुंचाई जाए, जिससे इस मामले में सही प्रकार से जांच हो सके।
विज्ञापन

इस मौके पर नरिंद्र सिंह वकील, सुखदेव सिंह, जसपाल सिंह संतावाली, अजीत सिंह, गुरदेव सिंह, मुख्तयार सिंह, सुखराज सिंह, डॉ. इकबाल सिंह, गुरदयाल सिंह मौजी, बेअंत सिंह, धर्म सिंह, रघुबीर सिंह बाजवा, जोगिंद्र सिंह मुक्ता, जसबीर सिंह सेठी, भगवान सिंह, अवतार सिंह बाजेकां, मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार दो नकाबपोशों ने दिया था वारदात को अंजाम
पत्रकारों से मुखातिब होते हुए नामधारी समाज के लोगों ने कहा कि 4 अप्रैल 2016 को श्री भैणी साहिब में दो बाइक सवार नकाबपोश व्यक्तियों ने माता चंद कौर की हत्या कर दी थी। ये कातिल कहां से आए और कहां गए, आज तक किसी को पता नहीं लगा। हत्या के संदेह में आने वाले माता चंद कौर के ड्राइवर करतार सिंह, अकादमी की एक महिला व नामधारी पक्ष के मुखिया से पूछताछ नहीं की जा रही। जांच के मामले में दूसरे लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी 12 दिसंबर 2019 को नामधारी समाज के लोगों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार से माता चंद कौर के कातिलों को सजा दिलाने की मांग की थी।

जीवनगर गुरुद्वारा धाम और मस्तानगढ़ में भी आकर सीबीआई कर चुकी है जांच
माता चंद कौर हत्याकांड के संबंध में सीबीआई सिरसा के श्रीजीवन नगर स्थित गुरुद्वारा धाम में भी करीब एक साल पहले पूछताछ कर चुकी है। इसके अलाव सीबीआई भैणी साहिब की गद्दी पर विराजमान सतगुरु उदय सिंह के अधीन आने वाले मस्तानगढ़ में भी आकर जांच कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed