फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mastermind arrested by police

आढ़ती के घर में घुसकर हमला करने का मास्टर माइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sat, 03 Jun 2017 12:00 AM IST
amarujala/Sirsa
amarujala/Sirsa Updated Sat, 03 Jun 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mastermind arrested by police
आढ़ती अजय जैन के घर हमला करने का मुख्य आरोपी पुलिस की हिरासत में।
आढ़ती अजय जैन के घर हमले के मामले में वारदात के मुख्य आरोपी एवं पूरी साजिश का मास्टर माइंड राजीव जैन को पुलिस ने नौ दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी राजीव जैन वारदात को अंजाम देने के बाद बठिंडा और मंडी डबवाली क्षेत्र में छुपा हुआ था। सीआईए की टीम उसे काबू करने के लिए उसके विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही थी लेकिन शुक्रवार को सीआईए के हाथ आरोपी राजीव के असल ठिकाने का पता चल गया। सीआईए इंचार्ज राजा राम ने अपनी टीम के साथ डबवाली में दबिश देकर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


    पूछताछ में राजीव जैन ने आढ़ती अजय जैन के घर हमला करने का मुख्य कारण पुलिस को बताया। राजीव जैन ने कहा कि आढ़ती अजय जैन के कारण उसका परिवार बिखर गया। इसलिए उसने अजय जैन के परिवार से बदला लेने की ठानी। इसके चलते उसने अपने साथी ललित व सर्वजीत के साथ मिलकर साजिश रची।
विज्ञापन


24 मई की दोपहर को जब घर में केवल महिलाएं मौजूद थी तब उन्होंने अंदर घुसकर आढ़ती की मां शकुंतला, सीमा व बहु चहक से घर में पड़ा रुपया व जेवरात मांगे। साजिश यह थी कि लूट के बाद तमाम लोगों को मौत के घाट उतार दिया जाए। महिलाओं के शोर मचाने से वे डर गए और साजिश विफल हो गई। पुलिस का कहना है कि राजीव जैन को शनिवार दोपहर अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल, कारतूस, एक चाकू तथा मोटरसाइकिल पहले ही बरामद कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि मामले को शीघ्र अतिशीघ्र सुलझाने के लिए एसएसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता ने एएसपी हिमांशु गर्ग के नेतृत्व में सीआईए सिरसा व शहर थाना सिरसा पुलिस की टीमों का गठन किया था। गुत्थी को सुलझाने पर पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता ने सीआईए इंचार्ज राजाराम को सम्मानित किया है। सीआईए इंचार्ज राजाराम का कहना है कि मुख्य आरोपी राजीव जैन निवासी बठिंडा को डबवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed