Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Martyrdom Yatra to be held today on the martyrdom day of Shri Guru Tegh Bahadur Sahib, CM to participate

Sirsa News: श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी दिवस पर शहीदी यात्रा आज, सीएम करेंगे शिरकत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Martyrdom Yatra to be held today on the martyrdom day of Shri Guru Tegh Bahadur Sahib, CM to participate
सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नौवें सिख गुरु एवं हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आठ नवंबर को सुबह 10 बजे रोड़ी से आरंभ होने वाली शहीदी यात्रा में शिरकत करेंगे। इसके उपरांत दोपहर साढ़े 12 बजे मुख्यमंत्री चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के सभागार में गुरु तेग बहादुर सिंह के जीवन एवं दर्शन पर आधारित राष्ट्रीय सेमिनार में मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. कुलदीप चंद अग्रिहोत्री और सेंट्रल यूनिवर्सिटी पंजाब के कुलपति प्रो. जगबीर सिंह वक्ता होंगे। इसी अवसर पर हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कार्यकारी अध्यक्ष की ओर से श्रीगुरु तेग बहादुर साहिब के जीवन पर लिखी गई दो पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। शहीदी यात्रा आठ नवंबर से 16 नवंबर तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए फतेहाबाद जिले के लिए रवाना होगी। इस यात्रा का समापन 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होगा।
विज्ञापन


-----------------
इस प्रकार रहेगा यात्रा का रूट
शहीदी यात्रा आठ नवंबर को रोड़ी से रोहण, फग्गु, देसूखुर्द, थिराज, झोरड़रोही, भादडा, कुरंगावाली, कमाल, पक्का शहीदां से दादू पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम रहेगा। नौ नवंबर को यात्रा दादू से धर्मपुरा, केवल, तख्तमल, तारूआना, तिलोकेवाला, कालांवाली मंडी से कालांवाली गांव पहुंचेगी। 10 नवंबर को गांव कालांवाली से चकेरियां, गदराना, लक्कड़ांवाली, दौलतपुर खेड़ा, रघुआना, बड़ागुढा, भंगू, साहुवाला प्रथम, पन्नीवाला मोटा से ओढां पहुंचेगी। इसके बाद 11 नवंबर को यात्रा ओढां से चोरमार साहिब, जलालआना, जगमालवाली, डेरा, असीर, पिपली, पाना, पन्नीवाला रूलदु और मिठड़ी पहुंचेगी। 12 नवंबर को मिठड़ी से खुइयांमलकाना, नीलयांवाली, मांगेआना, देसूजोधा, जोगेवाला, डबवाली गांव तथा डबवाली मंडी पहुंचेगी। यात्रा 13 नवंबर को डबवाली से अलीकां, मसीतां, मौजगढ़, मटदादू, गोरीवाला, बिज्जुवाली, सादेवाला, ढुढियांवाली, दलीप नगर से जीवन नगर पहुंचेगी। यात्रा 14 नवंबर को यात्रा जीवन नगर से बुढीमेड़ी, प्रतापनगर, ऐलनाबाद, गुरुद्वारा सिंह सभा, ममेरारोड़, नामधारी गुरुद्वारा, ममेरांकला, कुत्ताबढ, ढाणी सतनाम सिंह से रानियां पहुंचेगी। इसी प्रकार 15 नवंबर को रानियां से गोविंद पुरा, अभोली, ओटू, चकराइयां, नानकपुर, भंभूर से सिरसा में गुरुद्वारा चिल्ला साहिब आएगी। 16 नवंबर को सिरसा में नगर किर्तन होगा और गुरुद्वारा श्री दशम पातशाही में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद 17 नवंबर को मोरीवाला, भावदीन, मौजगढ़, डिंग मोड, पतली डाबर के रास्ते यात्रा फतेहाबाद के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed