फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Married and 5 month old son dies in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता और 5 माह के बेटे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Married and 5 month old son dies in suspicious circumstances
विवाहिता की मौत होने के बाद मामले की जानकारी देते विवाहिता के परिजन - फोटो : Sirsa
सिरसा। गांधी कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाली एक 27 वर्षीय विवाहिता और उसके 5 माह के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की सूचना शहर थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के मां के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार शाम साढ़े सात बजे की है।
विज्ञापन

मृतका की मां पुष्पा रानी ने बताया कि उसकी छोटी बेटी अन्नू ने करीब डेढ़ साल पहले शशांक निवासी काठ मंडी से लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर उसे परेशान करते थे। दहेज न देने के कारण ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें घर से निकाल दिया। उसके बाद वे गांधी कॉलोनी में किराये के मकान में रहने लगे। मृतका की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बेटी पति शशांक का किसी और लड़की के साथ भी संबंध होने के बारे में बताती रहती थी। जिसके कारण वह उसकी बेटी के साथ मारपीट भी करता था। शनिवार को बेटी अन्नू का सुबह करीब 10.30 बजे उसके पास फोन आया था और उन दोनों में लड़ाई होने के बात कहीं। उसने अपनी बेटी को समझा दिया। फिर उन्होंने दोपहर के करीब दो-ढाई बजे बेटी को फोन किया, लेकिन उसे किसी ने नहीं उठाया। उसके बात उसी दिन देर शाम करीब साढ़े 7 बजे अन्नू की जेठानी नेहा का फोन आया और कहा कि आप जल्दी गांधी नगर आ जाओ। इसके बाद वह स्वयं और एक पड़ोसी को लेकर गांधी कॉलोनी में स्थित किराये के मकान पर पहुंची। वहां उसने देखा की उसकी बेटी और नाती को फर्श पर लिटाया हुआ है। जब उसने बेटी को उठाने का प्रयास किया तो दामाद शशांक ने कहा कि अन्नू ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद वह जबरदस्ती अपनी बेटी और नाती को एक निजी अस्पताल में ले गई। जहां पर डॉक्टर ने अन्नू को मृत घोषित कर दिया और नाती को दाखिल कर लिया। नाती की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके बाद मृतका के अन्य परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। वहां से वे दोनों शवों को नागरिक अस्पताल में ले गए और वहां पर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की और परिजनों के बयान दर्ज कर लिए।
विज्ञापन

पति पर दहेज प्रताड़ना अन्य धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने परिजनों के बयान पर मृतका के पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। अभी मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं रविवार को मृतका का पोस्टमार्टम करवा मायके पक्ष को सौंप दिया गया। जहां परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के शव का रविवार को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सत्यनारायण, चौकी प्रभारी, सब्जी मंडी सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed