फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Market filled with paddy due to slow picking speed, farmers waiting outside all night

Sirsa News: उठान की गति धीमी होने से धान से अटी मंडी, रातभर बाहर इंतजार कर रहे किसान

Thu, 21 Nov 2024 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 21 Nov 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Market filled with paddy due to slow picking speed, farmers waiting outside all night
वीरवार सुबह सात बजे धान की भरीं बोरियों से अटी सिरसा की अनाज मंडी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। अनाजमंडी में धान बेचने के लिए सुबह से लेकर रात तक किसान लाइनों में लगे हुए नजर आ रहे हैं। पांच बजे के बाद मंडी में भले ही किसानों को धान लाने के लिए मना किया हुआ है। इसके बाद भी रात 9 बजे के बाद किसान मंडी में व्यवस्था बनने के बाद धान की ट्रालियां लेकर आ रहे हैं। 12 डिग्री न्यूनतम तापमान पर किसान मंडी के बाहर धान लेकर खड़ा नजर आ रहा है।

आढ़ती एसोसिएशन से लेकर मार्केट कमेटी प्रशासन पूरी तरह से व्यवस्था बनाने में फेल नजर आ रहा है। रात सात बजे के बाद मंडी के बाहर किसानों की लाइनें लग जाती हैं। सभी ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर खड़े हो जाते हैं। जैसे जैसे ट्रक चालक उठान करते हैं। वैसे वैसे किसान धान से भरी ट्रालियां लेकर मंडी के अंदर जाने लगते हैं। इसके बाद सुबह के समय में बोली होती है और उसके बाद भी शाम 6 बजे धान की भराई का काम पूरा नहीं होता है। किसानों की धान ट्राली में भी शेलर खरीदने को तैयार रहते हैं।
विज्ञापन




दिन रात काम कर रहे मजदूर

मंडी में लेबर दिन रात काम में जुटी हुआ है। धान की झार लगाने से लेकर धान की बोरियां उठाने में बिहार व राजस्थान की लेबर लगी हुई है। शाम के समय मंडी में धुल का गुबार देखने को मिलता है। मंडी व आस पास के लोगों के लिए रहना मुश्किल हो जाता है। वहीं, मंडी के दोनों ओर बाहर की सड़कों पर धान की सफाई का कार्य देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोटस

मंडी में व्यवस्था बनाई जा रही है। उठान का कार्य जारी है। अब सीजन खत्म होने पर है। हमारी ओर से किसानों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जा रही है। किसानों का सहयोग भी हमें मिल रहा है।

वीरेंद्र मेहता, मार्केट कमेटी सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed