फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Marathon in Sirsa: Officers ran with children to get rid of drugs from the society

सिरसा में मैराथन : समाज से नशा भगाने के लिए बच्चों के साथ भागे अधिकारी

Sat, 18 Mar 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 18 Mar 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Marathon in Sirsa: Officers ran with children to get rid of drugs from the society
सिरसा। समाज से नशे को भगाने के लिए शनिवार को बच्चों के साथ जिले के आला अधिकारी पांच किलोमीटर तक दौड़े। इस दौड़ में खिलाड़ियों, कर्मचारियों व शहरवासियों ने जोश व पूरे उत्साह से भाग लिया। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने उपस्थित जनों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलवाई।
विज्ञापन

ड्रग फ्री सिरसा मुहिम के तहत जिला प्रशासन ने शहीद भगत सिंह स्टेडियम से मैराथन दौड़ का आयोजन किया। दौड़ को हरी झंडी दिखाने के बाद उपायुक्त पार्थ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन, अतिरिक्त उपायुक्त अतिरिक्त उपायुक्त आनंद शर्मा, सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) यश जालुका, एएसपी दीप्ति गर्ग, एसडीएम राजेंद्र कुमार, एसडीएम डबवाली अभय सिंह, नगराधीश अजय सिंह, डीएसपी साधु राम ने भी दौड़ में लगाई। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि मैराथन दौड़ के उद्देश्य को सार्थक करते हुए सभी खिलाड़ी अपने साथियों को नशा न करने का संदेश दें। इसके साथ-साथ नशा मुक्त सिरसा मुहिम को सफल बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही खुशहाल समाज का निर्माण संभव है। इसलिए हम सबको एकजुट होकर जिले को नशे से बचाना होगा। युवाओं का सही मार्गदर्शन बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


नशे को लेकर जागरूकता जरूरी : पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि नशा के खिलाफ एकजुटता जरूरी है। इस लड़ाई में नागरिक जिला एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन जिले को नशा मुक्त करने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। नशा एक बीमारी है, जिसका इलाज संभव है। जो लोग नशा छोड़ चुके है, वे आगे आकर अपने अनुभव समाज में साझा करे, ताकि दूसरे लोग इनसे प्रेरित होकर नशा छोड़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैराथन में दारा व सुमन रहे प्रथम
पांच किलोमीटर की मैराथन शहीद भगत सिंह स्टेडियम से शुरू होकर बाबा भूमण शाह चौक, बस स्टैंड, महाराणा प्रताप चौक, किसान चौक होते हुए पुन: शहीद भगत सिंह स्टेडियम में सम्पन्न हुई। मैराथन में लड़कों में स्टेडियम से दारा ने प्रथम, मुकेश ने द्वितीय तथा गांव मीरपुर से अनिल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा लड़कियों में मेला ग्राउंड से सुमन प्रथम, गांव बणी से कोमल द्वितीय तथा गांव ख्योंवाली से रितु तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को उपायुक्त ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed