{"_id":"6a40136ddcfe5130650b1d91","slug":"marathon-against-norcotics-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160642-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: खेल मैदान में गूंजा ‘नशा छोड़ो, भविष्य जोड़ो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: खेल मैदान में गूंजा ‘नशा छोड़ो, भविष्य जोड़ो’
Sat, 27 Jun 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
नशा मुक्ति पर रैली निकालते हुए एसपी जसलीन कौर व शहर के लोग। विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर शुक्रवार शाम को डबवाली की सड़कों पर ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने पूरे शहर को जागरूकता की एक नई दिशा दी। नशा मुक्त भारत अभियान- विकसित भारत की पहचान के तहत जिला प्रशासन और डबवाली पुलिस द्वारा जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में नशा छोड़ो, भविष्य जोड़ो कर नारा लगाया।
कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने हरी झंडी दिखाकर की। सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने केवल औपचारिक शुरुआत नहीं की बल्कि प्रतिभागियों के साथ स्वयं दौड़कर युवाओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने संदेश दिया कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है।
मैराथन थाना शहर डबवाली से शुरू होकर बस स्टैंड गली, पंजाब नेशनल बैंक के समीप, कॉलोनी रोड, चौटाला रोड और गोल चौक से होती हुई बीडीपीओ कार्यालय परिसर में समाप्त हुई। मैराथन में युवाओं, विद्यार्थियों, पुलिस कर्मियों, अधिकारियों और आम नागरिकों की भारी भागीदारी ने आयोजन को जनसैलाब का रूप दे दिया। एसएमओ नागरिक अस्पताल डबवाली, बीडीपीओ कार्यालय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
समापन अवसर पर बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी जसलीन कौर ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। यह युवाओं की ऊर्जा, सपनों और संभावनाओं को नष्ट कर देता है तथा सामाजिक प्रगति में बाधा उत्पन्न करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।
एसपी ने बताया कि 17 जून से 26 जून तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान डबवाली पुलिस ने नशा विरोधी जागरूकता को व्यापक सामाजिक अभियान का रूप दिया। इस दौरान गांवों, स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नुक्कड़ नाटक, जनसंवाद, रैलियां, शपथ ग्रहण समारोह, रक्तदान शिविर और खेल गतिविधियों के माध्यम से हजारों लोगों को जोड़ा गया।
एसपी ने यह भी कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और किसी भी स्थिति में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस और समाज मिलकर इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डबवाली की सड़कों पर दौड़े कदम केवल दूरी तय नहीं कर रहे थे, बल्कि वे उस सोच की ओर बढ़ रहे थे जो युवाओं को नशे के अंधकार से निकालकर उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की ओर ले जाती है।