फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   manisha won 2 gold in race

Sirsa News: मनीषा ने 100 व 200 मीटर में जीते स्वर्ण, चरणजीत ने दो स्पर्धाओं में मारी बाजी

Thu, 01 Oct 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 01 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
manisha won 2 gold in race
सिरसा। प्रतियोगिता में दौड़ में हिस्सा लेती हुई ​खिलाड़ी। संवाद
फोटो - 24, 25, 26
विज्ञापन

- सीएमआरजे कॉलेज की 15 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय की 15वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में मनीषा ने छात्रा वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में यशपाल और 200 मीटर में चरणजीत ने पहला स्थान हासिल किया।
लंबी कूद में भी चरणजीत छात्र वर्ग के विजेता रहे जबकि छात्रा वर्ग में वीरपाल ने बाजी मारी। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वंदना कुमारी ने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से खेलों को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. सज्जन कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का संयोजन स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. साधा सिंह ने किया। इस अवसर पर चौधरी मोहनलाल झोरड़ सहित अन्य अतिथि, कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।

ये रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम
स्पर्धा प्रथम द्वितीय तृतीय
100 मीटर पुरुष यशपाल राजेश करण
100 मीटर महिला मनीषा ज्योति रचना
200 मीटर पुरुष चरणजीत यशपाल करण
200 मीटर महिला मनीषा ज्योति रचना
लंबी कूद पुरुष चरणजीत करण राजेश
लंबी कूद महिला वीरपाल रचना ज्योति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed