फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mandeep Fight with people, beat up his father five years ago and kicked him out of the house

लोगों से मारपीट करता था मनदीप, पिता को पांच वर्ष पहले पीटकर निकाल दिया था घर से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Mandeep Fight with people, beat up his father five years ago and kicked him out of the house
सिरसा। पंजाब के पठानकोट में जासूसी के आरोप में पकड़े गए सिरसा निवासी मनदीप ने पांच वर्ष पहले पिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद उसका पिता दयाराम अपने भाईयों के पास जालंधर में रह रहा है। दयाराम ने बताया कि मनदीप पहले ही कई युवाओं के साथ मिलकर युवकों से मारपीट करता था, जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके बाद उसने अपने दोनों बेटों को बेदखल करवा दिया था।
विज्ञापन

पठानकोट में जासूसी मामले में पकड़े गए सिरसा के बरनाला रोड निवासी मनदीप का घर बीते दिन से बंद पड़ा है। हालांकि आसपड़ोस के लोगों को मनदीप और उसके भाई की अधिक जानकारी नहीं है। मनदीप और उसका छोटा भाई कुलदीप सिंह दोनों 12वीं तक ही पढ़े हैं। दोनों भाई अब पठानकोट में ही रहते थे और स्टोन क्रशर प्लांट में काम करते थे। जिसके बाद उसे स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल ने गिरफ्तार किया है। मनदीप का पिता दयाराम रोडवेज में चालक थे और 2016 में वह चालक के पद से रिटायर हो गए थे। इसके बाद अब वह जालंधर में रह रहे हैं। दयाराम ने बताया कि मनदीप पहले ही कंगनपुर के युवाओं के साथ रहता था और अन्य युवकों के साथ मारपीट कर फरार हो जाता था। बेटे द्वारा मारपीट करने के मामलों के कारण उन्हें थाने के चक्कर काटने पड़ते थे। मनदीप और उसका भाई उसके साथ मारपीट और झगड़ा करते थे। बेटों ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। अब उसका अपने बेटों के साथ कोई भी संबंध नहीं है।
विज्ञापन

पहली पत्नी की मौत होने के बाद पिता ने करवाई थी दूसरी शादी
दयाराम ने बताया कि वर्ष 1998 में उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। पहली पत्नी से दो बेटे हुए थे। बच्चों के छोटे होने के कारण उन्होंने वर्ष 2000 में दूसरी शादी कर ली थी और सिरसा में रहते थे। बड़े बेटे मनदीप के खिलाफ कई बार पुलिस से भी शिकायत आई थी। उसके जासूसी करने संबंधित उनके पास कोई भी जानकारी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकार्ड खंगालने में जुटी पुलिस
जासूसी मामले में पकड़े गए आरोपी का सिरसा से जुड़ा पुराना रिकार्ड खंगालने में अब पुलिस लगी हुई है। हालांकि सिरसा में पहले भी आरोपी के खिलाफ लड़ाई-झगड़े के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस से बचने के लिए ही आरोपी सिरसा से पठानकोट में गया था। जिसके बाद अब वह पाकिस्तान को पठानकोट के मिलिट्री केंटोनमेंट की जानकारी भेजने के आरोप में पकड़ा गया है।
पठानकोट में जासूसी मामले में पकड़े गए सिरसा के आरोपी का पुराना रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
- डॉ. अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed