{"_id":"661edc6addcca1db7c055144","slug":"man-from-gudiya-village-of-rajasthan-dies-in-road-accident-near-jamal-sirsa-news-c-128-1-sir1002-118426-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जमाल के पास सड़क हादसे में राजस्थान के गुड़िया गांव के व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जमाल के पास सड़क हादसे में राजस्थान के गुड़िया गांव के व्यक्ति की मौत
Wed, 17 Apr 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 17 Apr 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। गांव जमाल के पास सड़क हादसे में राजस्थान के गुड़िया निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। गुड़िया निवासी दीपचंद अपनी पत्नी पार्वती को सिरसा से दवाई दिलवाने जा रहा था। गांव जमाल में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाकर जैसे ही वह नोहर-चोपटा रोड पर चढ़ने लगा तभी पीछे से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में दीपचंद दूर सड़क पर जा गिरा और दूसरी ओर से आ रहा वाहन उसके ऊपर से गुजर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दीपचंद की पत्नी पार्वती घायल हो गई। राहगीरों की मदद से घायल पार्वती को सिरसा ले जाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए शव को सिरसा नागरिक अस्पताल में पहुंचा। यहां पर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
जांच अधिकारी ईएसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि मृतक के भांजे रविंद्र कुमार निवासी रामगढ़ के बयानों के आधार पर वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। रविंदर ने पुलिस को बताया कि मृतक दीपचंद 56 वर्षीय था व मृतक के दो बेटे व एक बेटी है।