फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Man dies by swallowing poison, son accuses in-laws, case registered

जहर निगलने से व्यक्ति की मौत, बेटे ने ससुरालजनों पर लगाए आरोप, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Man dies by swallowing poison, son accuses in-laws, case registered
सिरसा। जिले के गांव पन्नीवाला मोरिका निवासी एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक व्यक्ति के पुत्र ने पुलिस को शिकायत दी कि आत्महत्या का कारण उसकी पत्नी, सास और ससुर हैं। बेटे का घर न बसाने और शादी में हुए खर्च का पैसा न लौटाने से मानसिक रूप से परेशान पिता ने आत्महत्या की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव पन्नीवाला मोरिका हरमीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पिता 52 वर्षीय इकबाल सिंह ने 20 जनवरी को कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। उन्हें इलाज के लिए बठिंडा में दाखिल करवाया गया। इलाज के दौरान उनके पिता की मौत हो गई। उसने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पिता इकबाल सिंह मानसिक रूप से परेशान थे। इसी कारण उन्होंने आत्महत्या की है। साथ ही इसका मुख्य कारण पत्नी पवनदीप कौर, ससुर भूपेंद्र सिंह और सास बलजिंद्र कौर है। क्योंकि उसकी पत्नी शादी के तुरंत बाद विदेश चली गई और वापस नहीं आई। न ही शादी में खर्च हुए पैसे लौटा रहे हैं। इसी परेशानी के कारण ये सब हुआ। पुलिस ने हरमीत सिंह के सास, ससुर और पत्नी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
हरमीत सिंह ने बताया कि उसकी शादी 18 जवरी 2018 को बठिंडा के कोट समीर निवासी भूपेंद्र सिंह की बेटी पवनदीप कौर के साथ हुई थी। शादी से पहले उसकी पत्नी विदेश में पढ़ती और शादी के दौरान केवल 10 दिन ही यहां आई। शादी के बाद वापस चली गई। उसने बताया कि शादी से पहले और बाद में उनका करीब 32 लाख रुपया खर्च हुआ था। बार-बार बुलाने पर भी उसकी पत्नी ने आने से इंकार कर दिया तो उन्होंने शादी में हुआ खर्चा वापस मांगा, लेकिन उन्होंने देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इसी कारण इकबाल सिंह मानसिक रूप से परेशान थे और ये कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed