फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   man dead in road accident

सड़क पार कर रहे व्यक्ति की कार की चपेट में आने से मौत

Sat, 10 Oct 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
man dead in road accident
गांव पंजुआना के निकट नेशनल हाइवे नंबर 9 पर वीरवार रात सड़क पार करते समय कार की चपेट में आने से राजस्थान निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस संबंध में बडागुढ़ा पुलिस ने केस दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान मेें गांव धनतौर निवासी रामकुमार ने बताया कि उसका भाई सुभाष ट्रक ड्राइविंग करता है। उसके भाई ने ट्रक में गांव नुहियांवाली ले जाने के लिए सीमेंट भरी थी। इस दौरान सुभाष ने उसे भी अपने साथ ले लिया। रामकुमार के मुताबिक वे गांव पंजुआना में नेशनल हाइवे के किनारे बने एक होटल में खाना खाने के लिए रुक गए। जब सुभाष सड़क पार करने लगा तो एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद सुभाष को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक सुभाष के भाई राजकुमार के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed