{"_id":"6a2d912014252aac0b019032","slug":"man-accused-of-misappropriating-tractors-in-the-name-of-laborers-arrested-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159967-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मजदूरों के नाम पर ट्रैक्टर हड़पने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मजदूरों के नाम पर ट्रैक्टर हड़पने का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 13 Jun 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। आर्थिक अपराध शाखा ने मजदूरी करने वाले भोले-भाले लोगों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर दर्जनों ट्रैक्टर खरीदकर खुर्द-बुर्द करने के मामले में आरोपी कुलदीप सिंह को प्रोडक्शन वारंट गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि सीएचएन इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत जसवीर निवासी टिब्बादाना शेर, जिला हिसार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि रिसालिया खेड़ा निवासी सूर्याप्रकाश रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर ट्रैक्टर लोन करवाने का काम करता था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मजदूर वर्ग के लोगों के नाम पर फर्जी कागजात तैयार किए।
आरोपियों ने पद का दुरुपयोग करते हुए ऐलनाबाद की सतगुरु ऑटोमोबाइल्स एजेंसी से 3 व डबवाली क्षेत्र की विभिन्न एजेंसियों से 29 ट्रैक्टर निकलवाकर आगे बेच दिए। शिकायत के आधार पर थाना ऐलनाबाद में 20 मई 2025 को तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस ने शनिवार को आरोपी कुलदीप सिंह निवासी मौजू की ढाणी सिरसा को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार का कहना है कि कि रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर खुर्द-बुर्द किए गए ट्रैक्टरों का पता लगाया जाएगा।