फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Magician's show was running without approval, stopped

बिना मंजूरी के चल रहा था जादूगर का शो, करवाया बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Magician's show was running without approval, stopped
कालांवाली में जादूगर का शो बंद करवाने पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : Sirsa
कालांवाली। शहर की महाजन धर्मशाला में पिछले कई दिनों से बिना मंजूरी के चल रहा जादूगर कृष्णा के खेल को कालांवाली के उपमंडल अधिकारी और पुलिस के हस्तक्षेप से सोमवार रात्रि को भी बंद करवाया गया। शनिवार को भी पुलिस ने शो को बंद करवाया था क्योंकि जादूगर ने संबंधित विभागों से मंजूरी नहीं ली हुई है।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि जादूगर की और से उपमंडल अधिकारी को मंजूरी के लिए पत्र दिया गया था। उपमंडल कार्यालय ने उक्त पत्र मार्क करके नगरपालिका, पुलिस और फायर ब्रिगेड से रिपोर्ट मांगी थी और पुलिस व फायर ब्रिगेड ने रिपोर्ट कर दी। लेकिन नगरपालिका की और से अभी कोई रिपोर्ट नहीं की गई है और उसी के मुताबिक उपमंडल अधिकारी की रिपोर्ट होनी है। वहीं, मंजूरी के बिना जादूगर ने शो चला दिया था।
विज्ञापन

वहीं जादूगर के सहयोगी विजय जादूगर ने कहा कि सोमवार को रात्रि का शो चल रहा था और पुलिस ने चलते शो को बंद करवा दिया। उन्होंने कहा कि दो जगह से मंजूरी के हस्ताक्षर करवा लिए हैं और उपमंडल अधिकारी एवं नगरपालिका से हस्ताक्षर आज करवा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही बिना मंजूरी के शो चलने की बात सामने आई तो पुलिस को तुरंत भेजकर शो को बंद करवाया गया है। उन्होंने कहा कि बिना मंजूरी के शो नहीं चलने नहीं दिया जाएगा।
- उदय सिंह, उपमंडल अधिकारी, कालांवाली
बिना मंजूरी के शो चल रहा था तो पुलिस को भेज कर बंद करवा दिया गया।
-याद राम, डीएसपी, कालांवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed