{"_id":"698631012b96b5284108db67","slug":"lost-youngster-body-found-in-jalghar-diggi-sirsa-news-c-128-1-svns1027-152623-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: घर से लापता किशोर का शव डिग्गी से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: घर से लापता किशोर का शव डिग्गी से बरामद
Fri, 06 Feb 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महावीर कॉलोनी से 31 जनवरी को लापता हुआ था शुभम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के हिसार रोड स्थित महावीर काॅलोनी से 31 जनवरी से लापता 17 वर्षीय शुभम का शव शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम ने मिनी बाईपास स्थित जलघर की डिग्गी से निकाला। यहां उसकी वीरवार को लोकेशन प्राप्त हुई थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शुभम के चाचा विनोद कुमार के बयानों के आधार पर पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विनोद कुमार के अनुसार शुभम के पिता की तीन महीने पहले मौत हो गई थी। इससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। 31 जनवरी की रात नया मोबाइल फोन को लेकर शुभम की मां से कहासुनी हो गई। इसके बाद नाराज होकर घर से करीब साढ़े 10 बजे रात में चला गया था। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परंतु उसका कुछ पता नहीं चला।
जब पुलिस ने युवक की मोबाइल लोकेशन निकाली तो वह मिनी बाईपास के जलघर की आई। वीरवार को हिसार से विशेष रूप से एसडीआरएफ की टीम पहुंची थी। टीम ने जलघर में शव को तलाशा था, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। शुक्रवार सुबह पुन: टीम ने काम शुरू किया तो शुभम का शव मिला। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया।