{"_id":"646907353d8eb5115a08f21a","slug":"looting-and-theft-used-to-fulfill-the-intoxication-the-gang-was-exposed-three-accused-were-arrested-sirsa-news-c-21-1-138575-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नशे की पूर्ति के लिए करते थे लूटपाट व चोरी, गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी दबौचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नशे की पूर्ति के लिए करते थे लूटपाट व चोरी, गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी दबौचे
Sat, 20 May 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 20 May 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सीआईए सिरसा ने लूट, छीना-झपटी तथा अन्य आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपी नशे की आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए ही वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों की पहचान अमरजीत निवासी गांव किरारकोट, सुनील निवासी गांव गुड़िया खेड़ा तथा अजय निवासी गांव बकरियांवाली जिला सिरसा के रूप में हुई है।
सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में चार आपराधिक वारदात सिरसा, जबकि दो वारदात राजस्थान के नोहर क्षेत्र में करनी कबूल की है। धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बाइक व मोबाइल फोन की छीना- झपटी, शहर सिरसा क्षेत्र में नकदी की छीना-झपटी और लड़ाई-झगड़े की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने चारों वारदात को मार्च और अप्रैल में अंजाम दिया था। सीआईए प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपी नशा करने के आदी हैं और अकसर नशे की पूर्ति के लिए ही वारदात को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि राजस्थान की वारदात के संबंध में नोहर पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। अब तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। इस दौरान जहां छीना- झपटी, लूट तथा चोरी की संपत्ति बरामद की जाएगी, वहीं उनके अन्य साथियों के ठिकानों के बारे में जानकारी हासिल कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।