फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   look out notice may be release against 2 woman accuse

Sirsa News: आरोपी महिला यूट्यूबर के खिलाफ जारी हो सकता है लुकआउट नोटिस

Mon, 01 Jun 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 01 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
look out notice may be release against 2 woman accuse
16 दिन से फरार हैं दोनाें आरोपी महिलाएं, एक की जमानत याचिका हो चुकी है खारिज
विज्ञापन


दूसरी की याचिका पर सुनवाई 4 को, आरोपियों के मोबाइल लगातार आ रहे हैं बंद

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। महिलाओं को बंधक बनाकर उनसे जबरन दुष्कर्म करने व देह व्यापार में धकेलने के मामले में पिछले 16 दिनों से फरार चल रहीं महिला यूट्यूबर हैप्पी सिंगला और होटल संचालक नीतू रानी के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दोनों आरोपियों को देश छोड़कर भागने से रोकने के लिए पुलिस लुकआउट नोटिस जारी कर सकती है।



पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन बंद हैं। इस कारण उनकी सटीक लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। जांच के दौरान पुलिस को ऐसी सूचनाएं मिली हैं कि दोनों आरोपी देश से बाहर जाने का प्रयास कर सकती हैं।
विज्ञापन

फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा आरोपी नीतू रानी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद अब हैप्पी सिंगला ने भी अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। उसकी याचिका पर 4 जून को सुनवाई होगी। महिला थाना प्रभारी सुनीता रानी का कहना कि दोनों आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। जरूरत पड़ने पर उन्हें देश से बाहर जाने से रोकने के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीड़ित महिलाओं ने एसपी को बताई थी आपबीती
14 मई को दो पीड़ित महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी दीपक सहारन को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वे ऑटो मार्केट स्थित होटल ब्लू बेरी में पिछले पांच महीनों से साफ-सफाई का काम कर रही थीं। इस दौरान होटल संचालक प्रिंस अरोड़ा व उसकी पत्नी ने उन्हें होटल में आने वाले लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने बताया कि प्रिंस अरोड़ा ने खुद भी उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। होटल संचालक के साथ महिला यूट्यूबर हैप्पी सिंगला भी मिली हुई थी। 15 मई को महिला थाना पुलिस ने प्रिंस अरोड़ा, हैप्पी सिंगला व नीतू रानी सहित चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed