फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Lokrang Utsav program organized in IG College

Sirsa News: जिस कॉलेज में पंचायत मंत्री ने ग्रहण की शिक्षा वहीं बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

Tue, 13 Feb 2024 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 13 Feb 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Lokrang Utsav program organized in IG College
विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण करवाते पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली।
टोहाना। शहर के भूना रोड स्थित आईजी कॉलेज में आयोजित लोकरंग उत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने शिरकत की। पंचायत मंत्री ने बताया कि उन्होंने स्वंय इसी कॉलेज से शिक्षा व दीक्षा ग्रहण की इसलिए वे यहां की मिट्टी व अपने गुरुजनों को नमन करते है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा में गुणात्मक सुधार किए है जिसकी बदौलत आज विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का वातावरण मिला है। मंत्री ने कहा जिस कॉलेज से शिक्षा दीक्षा की प्राप्ति की आज उसी कॉलेज में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर अपने आप में बड़ा गर्व महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बड़े ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से ही उड़ान होती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने बहन-बेटियों को उच्चतर शिक्षा की सुविधा प्रदान करने के लिए 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज स्थापित किया है। प्रदेश में 76 नए कॉलेज बिना मांग के खोले गए हैं, उनमें आधे से अधिक लडकियों के हैं। सरकार की शिक्षा नीति का ही परिणाम है कि लोगों का सरकारी स्कूलों के प्रति रुझान बढ़ने लगा हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. सतवीर, वाइस प्रिंसिपल डॉ वीरेंद्र पाल, तन्वी, नेहा गर्ग, आरके बेनीवाल, संजू बाला, बिंदिया भाटिया, राजेंद्र कुमार, अग्रवाल सभा प्रधान रमेश गोयल, राजू मास्टर, मनवीर गिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed