फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Lok Sabha elections: Surendra Kumar filed nomination from Ratiya light village Phulan on the first day

लोकसभा चुनाव : पहले दिन रतिया हलके गांव फुलां से सुरेंद्र कुमार ने भरा नामांकन

Tue, 30 Apr 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 30 Apr 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections: Surendra Kumar filed nomination from Ratiya light village Phulan on the first day
रिटर्निंग अ​धिकारी आरके सिंह को नामांकन सौंपते निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को पहले दिन एक निर्दलीय उम्मीदवार फतेहाबाद के रतिया हलके के गांव फुलां निवासी सुरेंद्र कुमार ने अपना भरा है। नामांकन प्रक्रिया को लेकर लघु सचिवालय में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। लघु सचिवालय के मुख्य द्वार से लेकर चार स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है।
रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में सोमवार को नामांकन के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी तैनात रहे। नामांकन फार्म देने से लेकर नामांकन पत्रों में होने वालीं त्रुटियों को दूर करवाने के लिए रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में अलग-अलग मेज लगाई गई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी एंव उपायुक्त आरके सिंह ने बताया कि यदि कोई उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन करना चाहता है, तो उसे ऑनलाइन फार्म भरने के बाद उसकी हार्ड प्रति संबंधित आरओ को जमा करवानी होगी। नामांकन प्रक्रिया 6 मई तक चलेगी तथा प्रत्याशी प्रात: 11 बजे से 3 बजे तक उम्मीदवार नामांकन कर सकते है। सिरसा लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र जिला सिरसा में स्थानीय लघु सचिवालय स्थित जिलाधीश के न्यायालय के कमरा नंबर 32 (पिछले द्वार) में लिए जाएंगे। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अपने नामांकन को निर्धारित प्रोफार्मा 2क में ही भरकर जमा करवाएं।
विज्ञापन



सैलजा एक को तो तंवर व लोट चार को भरेंगे नामांकन



नामांकन को लेकर प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी तारीख सुनिश्चित कर ली है। सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी (इंडिया गठबंधन) सैलजा एक मई को सुबह 9.30 बजे सिरसा कांग्रेस भवन से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए रवाना होगी। इनेलो के प्रत्याशी संदीप लोट और भाजपा के प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर चार मई को अपना नामांकन भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed