{"_id":"61311ae68ebc3eb6c127b1c1","slug":"locks-hanging-on-public-toilets-made-for-women-dirt-spread-among-men-sirsa-news-hsr610619659","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के लिए बने सार्वजनिक शौचालयों पर लटके ताले, पुरुषों वालों में फैली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के लिए बने सार्वजनिक शौचालयों पर लटके ताले, पुरुषों वालों में फैली गंदगी
विज्ञापन
रोड़ी बाजार की मोहता मार्केट का सार्वजनिक शौचालय जहां सफाई व्यवस्था लचर मिली।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। जिला प्रशासन और नगर परिषद दूसरों को स्वच्छता का पाठ पढ़ता है लेकिन खुद मियां फजीहत की कहावत साबित हो रही है। शहर के विभिन्न पार्कों और बाजारों में स्थापित सार्वजनिक शौचालयों की संभाल नगर परिषद नहीं कर पा रहा है। ऐसे में सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति बिगड़ती जा रही है। जहां एक ओर नियमित सफाई के अभाव में इनमें गंदगी फैली हुई है। वहीं दूसरी ओर शौचालयों में हाथ धोने के लिए पानी की व्यवस्था तक नहीं है।
पुरुष शौचालयों में तो सिर्फ गंदगी की समस्या है। वहीं महिलाओं के शौचालयों की स्थिति तो इससे अलग है। महिलाओं के लिए बने शौचालयों पर तो स्थायी रूप से ताला ही लगा दिया गया है। ऐसे में बाजार आने वाली महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि सफाई के लिए काम कर रही ठेका एजेंसी का कार्यकाल समाप्त हो गया है।
नगर परिषद की ओर से शहर के विभिन्न बाजारों, पार्कों और अन्य स्थानों पर 20 से ज्यादा सार्वजनिक शौचालय स्थापित किए गए हैं। लेकिन साज-संभाल के अभाव में इनकी हालत खराब हो रही है। ऐसे में वीरवार को अमर उजाला टीम ने शहर के सार्वजनिक शौचालयों की ग्राउंड रिपोर्ट देखी। इसमें खुलासा हुआ है कि अधिकतर शौचालयों में गंदगी फैली हुई है। इनकी नियमित तौर पर सफाई नहीं हो रही। इतना नहीं इनमें पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ज्यादातर शौचालयों में ताले भी लगे हुए मिले।
विज्ञापन
जानिये.....कहां मिली कैसी स्थिति
1. रेलवे पार्क : महिला शौचालय पर ताला, पुरुष शौचालय में गंदगी
रेलवे फाटक के पास स्थित रेलवे पार्क के सार्वजनिक शौचालय की हालत खराब मिली। यहां महिला शौचालय पर ताला लटका मिला। पुरुष शौचालय में भी सफाई नहीं थी। पार्क में बैठी महिला बिमला देवी ने बताया कि महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बताया जा रहा है कि रात के समय इस शौचालय का प्रयोग सब्जी रेहड़ी वाले अपना सामान रखने के लिए करते हैं।
2. हुडा मार्केट : लटका मिला ताला, दूसरे में नहीं मिला पानी
हुडा मार्केट स्थित सार्वजनिक शौचालय में महिला शौचालय पर ताला लगा था। इसके अलावा पुरुष शौचालय की सफाई व्यवस्था लचर स्थिति में मिली। वॉश बेसिन टूटा हुआ था और नल से पानी भी नहीं आ रहा था। इस कारण वहां बदबू फैली हुई थी।
3. टाउन पार्क: शौचालय खुले लेकिन सफाई नहीं थी
टाउन पार्क स्थित सार्वजनिक शौचालय में भी गंदगी पसरी मिली। यहां हालांकि पुरुष और महिला दोनों शौचालय खुले थे लेकिन यहां पर सफाई की व्यवस्था बेहतर नहीं थी।
4. डाकघर शौचालय : यहां कर्मचारी था मुस्तैद, सफाई दुरुस्त
शहर के सदर बाजार के पास मुख्य डाकघर वाले सार्वजनिक शौचालय की हालत ठीक मिली। यहां एक कर्मचारी सफाई कर रहा था। शौचालय में सफाई दुरुस्त थी और वॉश बेसिन से पानी भी आ रह था।
5. मोहता मार्केट : सफाई का अभाव, पानी उपलब्ध
रोड़ी बाजार की मोहता मार्केट स्थित सार्वजनिक शौचालय में महिला-पुरुष दोनों शौचालय खुले थे और पानी की भी व्यवस्था थी। लेकिन वहां पर सफाई का अभाव था। यहां खड़े एक दुकानदार ने बताया कि कर्मचारी सुबह-शाम दो समय सफाई करता है लेकिन दिन के समय नहीं कर पाता क्योंकि उसे दूसरी जगह भी ड्यूटी करने जाना होता है।
6. ट्रेड टावर मार्केट: टूटी पड़ी टाइलें, खराब पड़े वॉश बेसिन, सीवरेज जाम
सबसे ज्यादा खराब स्थिति शहर की ट्रेड टावर मार्केट स्थित सार्वजनिक शौचालय की मिली। यहां दोनों शौचालयों की टाइलें और गेट टूटे पड़े हैं। इसके अलावा वॉश बेसिन भी क्षतिग्रस्त हालत में हैं। सीवरेज भी जाम है। हालांकि यहां नगर परिषद की ओर से अस्थाई टॉयलेट भी स्थापित किया गया है लेकिन उन शौचालय पर भी ताले लटके हुए मिले। केवल वॉश बेसिन से पानी आ रहा था।
ठेका एजेंसी की अवधि खत्म, नई टर्म के लिए फाइल डीसी ऑफिस में पेंडिंग
नगर परिषद की ओर से शहर में सफाई करने के लिए करीब 110 सफाई कर्मचारियों को काम पर रखा है। लेकिन ठेका एजेंसी की कार्य अवधि करीब 20 दिन पहले समाप्त हो चुकी है। ऐसे में बिना अनुबंध बढ़ाए एजेंसी ने काम करने से इंकार कर दिया। इस कारण शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। इन्हीं ठेकारत सफाई कर्मचारियों से ही सार्वजनिक शौचालयों की सफाई का काम लिया जा रहा है। यही कारण है कि सार्वजनिक शौचालयों की हालत भी खराब होती जा रही है।
ठेका एजेंसी की कार्य अवधि समाप्त हो गई है। नया अनुबंध करने के लिए प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। फाइल अप्रूवल के लिए गई हुई है। मंजूरी मिलते ही व्यवस्था में सुधार कर देंगे।
- संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद।