{"_id":"6660a72220adad20ff03c904","slug":"list-of-measles-numbers-of-colonies-is-being-prepared-dtp-department-will-take-action-sirsa-news-c-21-1-hsr1019-396139-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कॉलोनियों के खसरा नंबरों की बन रही सूची, डीटीपी विभाग करेगा कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कॉलोनियों के खसरा नंबरों की बन रही सूची, डीटीपी विभाग करेगा कार्रवाई
Wed, 05 Jun 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 05 Jun 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
शाहपुर बेगू रोड पर काटी गई अवैध कॉलोनी। फाइल फोटो
सिरसा। शहर व शहर के साथ लगते गांवों में इन दिनों अवैध कॉलोनियों का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। नगर परिषद प्रशासन और जिला नगर योजनाकार विभाग के एरिया में बड़े स्तर पर अवैध कॉलोनियां कट रही है। इन कॉलोनियों में गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को सस्ते प्लॉट देकर ठगा जा रहा है। इसको लेकर निरंतर जिला नगर योजनाकार विभाग को शिकायत प्राप्त हो रही है। इन्हीं शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिला नगर योजनाकार मनीष दहिया ने अवैध कॉलोनी काटने वाले भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई की योजना बनाई है। ताकि गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों के खून पसीने की कमाई को लूटने से बचाया जा सके।
बता दें कि जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से प्राथमिक सर्वे के अनुसार कई अवैध कॉलोनियों के खसरा नंबर चिन्हित किए गए है। इन खसरा नंबरों के तहत बनने वाली सभी कॉलोनियों पर अब विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं, नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले कई खसरा नंबरों पर कॉलोनियां काटी जा रही है और धड़ल्ले से निर्माण हो रहा है। इसको लेकर जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नेताओं का नाम लेकर दूरी बनाते हैं अधिकारी
कई कॉलोनियों का काटने में शहर के एक भाजपा नेता का नाम लेकर नगर परिषद के अधिकारी अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करने से दूरी बना लेते है। भले ही काटी जा रही कॉलोनी संबंधित नेता की हो या नहीं हो। यहीं वजह है कि जनवरी 2024 से लेकर अब तक किसी भी अवैध कॉलोनी पर नगर परिषद की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आलम यह है कि बड़े स्तर इन कॉलोनियों में सीवरेज और पेयजल लाइन बिछाने का कार्य जारी है।
विज्ञापन
मूलभूत सुविधाओं की आती है दिक्कत
अवैध काॅलोनियों को धीरे धीरे विकसित किया जाता है। उसके बाद इन कॉलोनियों में सबसे पहले बिजली कनेक्शन लिए जाते हैं। बिजली के बाद सीवरेज व पेयजल की मुख्य लाइनों को निजी पाइपों के सहारे इन्हें जोड़ा जाता है। कुछ ओर वक्त गुजरने पर वोट बैंक को आधार बनाकर इन कॉलोनियों में सड़क बनाने का कार्य पूर्ण करवाया जाता है। जिससे शहरवासियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं बुरी तरह से प्रभावित होती हैं। वहीं भू माफिया बिना कोई सुविधा दिए करोड़ों रुपये का मुनाफा कमा जाता है।
इन एरिया में काटी जा रही अवैध कॉलोनिया
1. शाहपुर बेगू रोड
2. गांव कंगनपुर
3: गांव खाजा खेड़ा
4. गांव फुलकां
5. गांव शमशाबाद
6. सिरसा शहर
7. खैरपुर
8. कैलनियां रोड
9. दिल्ली रोड
प्रॉपर्टी खरीदने से पहले यह रखे ध्यान
प्रॉपर्टी खरीदने से पहले उस एरिया के बारे में पता करना चाहिए। वह नगर परिषद व जिला नगर योजनाकार से पास है या नहीं है। इतना ही नहीं, तहसील कार्यालय व नगर परिषद , जिला नगर योजनाकार विभाग में जाकर उनके खसरा नंबर की जांच करवानी चाहिए। जिससे यह पता चल सके कि जिन खसरा नंबर में कॉलोनी काटी गई है, वह कॉलोनी आर जोन में है या एग्रीकल्चर जोन में है।
कुछ कॉलोनियों पर कार्रवाई हो गई है। कुछ कॉलोनियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। अवैध कॉलोनियों को चिन्हित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
-मनीष दहिया, जिला नगर योजनाकार , सिरसा