{"_id":"65e4c049b6f42fcd6e0f6933","slug":"list-of-lok-sabha-candidates-will-be-released-soon-kumari-selja-sirsa-news-c-128-1-svns1027-116138-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट जल्द होगी जारी : कुमारी सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट जल्द होगी जारी : कुमारी सैलजा
Sun, 03 Mar 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नाथूसरी चोपटा की अनाजमंडी में रविवार को कांग्रेस ने जनसंदेश रैली का आयोजन किया। इसमें राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयार है। सर्वे का कार्य चल रहा है। स्क्रीनिंग कमेटियां अपना काम कर रही है। पार्टी उम्मीदवारों की लिस्ट शीघ्र जारी की जाएगी। हाईकमान ही तय करेगा कि किस उम्मीदवार को कहां से मैदान में उतारना है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि कई बार वह सिरसा से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जमीन से जुड़ी पार्टी है और उन्होंने कभी सरकारी पैसे व तंत्र का दुरुपयोग नहीं किया। भाजपा सरकार सरकारी तंत्र का हद से ज्यादा दुरुपयोग कर रही है। भाजपा सरकार लठतंत्र व तानाशाही के दम पर जनता की आवाज को दबाना चाहती है। सैलजा ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव में सभी अपना-अपना रोल बखूबी निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि सेम की समस्या के कारण सैकड़ों एकड़ भूमि उपजाऊहीन पड़ी है। इसके चलते किसान भूमिहीन बनकर रह गया। सैलजा ने कहा कि उन्होंने सिरसा आने के दौरान देखा कि कई इलाकों में फसलें जमीन पर बिछी पड़ी है। सरकार तुरंत गिरदावरी करवाकर ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई करवाए।