फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Liquor contracts were running illegally in Mithri and Jalalana, CM flying squad raided

मिठड़ी व जलालआना में अवैध रूप से चल रहे थे शराब ठेके, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मारा छापा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Liquor contracts were running illegally in Mithri and Jalalana, CM flying squad raided
ओढां। गांव मिठड़ी व जलालआना में शराब ठेकों पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारा। दस्ते ने ठेकों का रिकॉर्ड की जांच की तो वे अवैध पाए गए। इसके बाद दोनों ठेकों की शराब को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के निरीक्षक ईश्वर सिंह को सूचना मिली थी कि ओढां थाना क्षेत्र में शराब के अवैध ठेके बनाकर शराब की बिक्री की जा रही है। टीम ने सर्वप्रथम गांव मिठड़ी में ठेके पर छापा मारा और ठेके का रिकॉर्ड मांगा। हालांकि ठेकेदार कोई रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर पाया। टीम ने ठेके में मौजूद देसी व अंग्रेजी शराब को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मिठड़ी के बाद टीम ने गांव जलालआना में शराब ठेके पर दबिश दी। उक्त ठेका भी अवैध रूप से चलता पाया गया। इसके बाद पुलिस ने उक्त ठेके पर मौजूद अंग्रेजी व देसी शराब को भी कब्जे में लेते हुए कार्रवाई ओढां पुलिस को सौंप दी। निरीक्षक ईश्वर सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की गई है। दोनों ठेके अवैध रूप से चलते पाए गए हैं। आगामी कार्रवाई ओढां पुलिस को सौंपी गई है। अधिकारी के मुताबिक ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। उड़नदस्ते में उपनिरीक्षक रूप सिंह, एएसआई साधु राम, एचसी अनिल कुमार व एचसी सतपाल सिंह शामिल थे। वहीं, इस कार्रवाई को लेकर ठेकेदारों ने राजनीतिक दबाव बनाने की भी कोशिश की। टीम ने अपनी कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed