फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Lines and angles help in understanding mathematics

Sirsa News: गणित समझने में मदद करती हैं रेखाएं व कोण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Lines and angles help in understanding mathematics
 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंग में आयोजित प्र​शिक्षण ​शिविर में हिस्सा लेते हुए
सिरसा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंग में कक्षा छठी की एनईपी-2020 पर आधारित नव निर्मित पाठ्य पुस्तकों के बारे में तीन दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रथम सत्र में प्रवक्ता नरेश नरूला ने एनईपी-2020 को मद्देनजर रखते हुए कहा कि रेखाएं एवं कोण गणित की ज्यामिति की मूल बातों को रोचक ढंग से समझने में मदद करता है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त यह रेखाओं और कोणों के गुणों और संबंधों का अध्ययन करते हुए हमें ज्यामिति की समस्याओं को हल करने में भी मदद करता है। कार्यशाला के अंतिम दिन विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। प्रातकालीन सत्र में डाइट प्रवक्ता पवन कनौजिया एवं डाॅ. राजेश खुराना ने उपस्थित अध्यापकों का डाइट स्टाफ की तरफ से स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत करवाया।
विज्ञापन


प्रवक्ता दलीप गोदारा एवं डाॅ. अनिल चावला ने प्रभावी पाठ योजना तैयार करने के तरीके बताए। दूसरे सत्र में सत्र में प्रवक्ता संदीप कुमार ने पाठ्यपुस्तक संबंधी परिचर्चा में उपस्थित अध्यापकों की शंकाओं को दूर किया। इसके पश्चात उपस्थित सभी अध्यापकों से फीडबैक फॉर्म भरवाया गया, जिसमें प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रति अपना सकारात्मक फीडबैक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में प्रशिक्षण ले रहे अध्यापकों को प्रमाण पत्र देकर भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर डाइट प्रवक्ता डाॅ. सतबीर न्योल, डाॅ. अनिल बिश्नोई, डाॅ. राकेश मोहन, सतपाल माचरा, सुखपाल, सुनील, सुमित, सज्जन फौजी व हरेंद्र सहित सिरसा जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए विभिन्न विषयों के अध्यापकगण उपस्थित रहे।



--------------जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डिंग, सिरसा में कक्षा छठी की एनईपी 2020 पर आधारित नवनिर्मित छठी कक्षा की पाठ्य पुस्तकों से संबंधित चल रहे तीन दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 100 अध्यापकों ने भाग लिया, जिसमें एससीईआरटी हरियाणा से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों ने अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया।
- डाॅ. विनोद कुमार भट्टू, प्रवक्ता, प्लानिंग एंड मैनेजमेंट विंग, डाइट डिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article