{"_id":"69b5a2f4cbf2d64d71046047","slug":"light-rain-in-city-sirsa-news-c-128-1-svns1027-154745-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शाम को बदला मौसम, बूंदाबांदी ने गर्मी से दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शाम को बदला मौसम, बूंदाबांदी ने गर्मी से दिलाई राहत
Sat, 14 Mar 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
शहर मे हुई बूंदाबांदी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज बारिश के आसार
फोटो 45 व 46
सिरसा। जिले में शनिवार शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली। दिनभर तेज धूप और गर्मी के बाद शाम को आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवा चलने लगी। इसके साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है।
शनिवार को दिनभर अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर तक मौसम साफ और गर्म रहा लेकिन शाम के समय बादल छाने लगे। इसके बाद कई जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जिले में मौसम बदला हुआ रह सकता है और बारिश होने की संभावना है। विभाग का कहना है कि बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
वहीं, कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कृषि अधिकारी सुखदेव कंबोज ने बताया कि इस समय जिले में गेहूं और सरसों की फसल पकने की अवस्था में है। यदि तेज हवा के साथ बारिश होती है तो इन फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। खासकर तेज हवा चलने पर गेहूं की फसल गिर सकती है और सरसों की फलियां झड़ने का खतरा बढ़ जाता है।