{"_id":"642dae254824d76c9800c956","slug":"light-failure-due-to-storm-and-rain-electric-wires-broken-at-many-places-in-the-city-sirsa-news-c-21-1-99465-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आंधी व बारिश से बत्ती गुल, शहर में कई स्थानों पर टूटे बिजली के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आंधी व बारिश से बत्ती गुल, शहर में कई स्थानों पर टूटे बिजली के तार
विज्ञापन
सिरसा। बुधवार को दिनभर गर्मी और शाम को धूल भरी तेज आंधी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। आंधी के कारण ही शहर में कई स्थानों की बिजली गुल हो गई। नतीजतन शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, कई क्षेत्रों में बिजली की तार टूटने और पोल क्षतिग्रस्त होने भी सूचना है।
बुधवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा । शाम को बादल छाने के साथ ही बारिश के आसार हो गए। रात आठ बजे धूल भरी तेज आंधी और कई क्षेत्रों में हल्की बारिश भी शुरू हो गई। वहीं, बिजली निगम की ओर से बिजली को भी काट दिया गया। हालांकि आंधी के कारण कई क्षेत्रों में बिजली का तार टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार वीरवार को भी मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा और बारिश होने के आसार भी है।