{"_id":"6418849165830f87f404d9b4","slug":"licenses-of-five-arms-license-holders-suspended-in-sirsa-district-sirsa-news-c-21-hsr1011-84698-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सिरसा जिले में पांच शस्त्र लाइसेंस धारकों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सिरसा जिले में पांच शस्त्र लाइसेंस धारकों के लाइसेंस निलंबित
Mon, 20 Mar 2023 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 20 Mar 2023 09:36 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक सिरसा की अनुशंसा के आधार पर जिले के पांच शस्त्र लाइसेंस धारकों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। लाइसेंस हथियारों का गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर उपायुक्त की ओर से कार्रवाई की गई है। वहीं, पुलिस अधीक्षक की ओर से 67 अन्य लोगों की लिस्ट भी तैयार की गई है।
पुलिस के मुताबिक लाइसेंस धारकों द्वारा अपने लाइसेंसी हथियार को हवा में लहरा कर जान की धमकी देना, चुनाव के दौरान हवाई फायरिंग करना और इंस्टाग्राम पर शस्त्र के साथ फोटो तथा लाइसेंस के नियमों का पालन न करने पर पांच शस्त्र लाइसेंस धारकों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। बता दें कि बीते दिन वारिस पंजाब दे संगठन के मुखिया अमृतपाल के समर्थकों ने करीब डेढ़ घंटे तक नेशनल हाईवे पर धरना देकर उसे जाम किए रखा था। इसके बाद पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में पहुंचा दिया। पुलिस की ओर से सभी प्रदर्शनकारियों की लिस्ट तैयार की गई थी। हालांकि बीते दिन रात साढ़े आठ बजे पुलिस ने बिना किसी शर्त के प्रदर्शनकारियों को छोड़ दिया था। ऐसे में अब पुलिस की ओर से पांच शस्त्र लाइसेंस धारकों के लाइसेंस रद्द करने के लिए उपायुक्त को पत्र लिखा गया था। इस पर उपायुक्त ने पांच शस्त्रधारकों के लाइसेंस रद्द कर दिया।
पंजाब की तरफ जाने वाले वाहनों की चेकिंग
अमृतपाल के समर्थकों की ओर से बीते दिन डेढ़ घंटे तक रोड जाम किया गया था। वहीं, पंजाब में हो रही घटना के बाद सिरसा पुलिस अलर्ट पर है। सिरसा पुलिस की ओर से लगातार पंजाब की तरफ आने जाने वाले वाहन चालकों की जांच की जा रही है। पुलिस वाहन चालकों के आने और जाने वाले वाहन चालकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
शस्त्र लाइसेंस धारकों के लाइसेंस रद्द करने के लिए उपायुक्त को पत्र लिखा गया है। 67 अन्य लोगों की भी लिस्ट तैयार की गई है, जिनके लाइसेंस रद्द कराएं जाएंगे। पुलिस की टीमें पूरी तरह से अलर्ट पर है। वाहन चालकों की लगातार चेकिंग की जा रही है।
-सुरजीत सहारण, पुलिस प्रवक्ता, सिरसा।