फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Library to be built in Rania's Patwar Bhawan, proposal approved by DMC

Sirsa News: रानियां के पटवार भवन में बनेगी लाइब्रेरी, प्रस्ताव को डीएमसी की मंजूरी

Thu, 10 Aug 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 10 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Library to be built in Rania's Patwar Bhawan, proposal approved by DMC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रानियां । शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है कि उन्हें शीघ्र ही लाइब्रेरी की सुविधा मिल जाएगी। शहर में लाइब्रेरी के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये बजट को डीएमसी से स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही लाइब्रेरी के निर्माण के लिए नगर पालिका की ओर से शहर के बीडीओ दफ्तर रोड स्थित पटवार भवन की जगह को चयनित करने का प्रस्ताव भेजा था उसे भी मंजूरी मिल गई है।
मौजूदा पटवार भवन को यहां से तहसील कार्यालय के पास शिफ्ट किए जाने की योजना है। तहसील कार्यालय के पास नगर पालिका की भूमि पड़ी है, जहां पर पटवार भवन शिफ्ट हो जाएगा। पटवार भवन के यहां से शिफ्ट होते ही लाइब्रेरी की योजना पर काम शुरु हो जाएगा। लाइब्रेरी निर्माण के लिए चयनित जगह के प्रस्ताव को नगर आयुक्त ने मंजूरी प्रदान कर दी है। जिला नगर आयुक्त कार्यालय की ओर से इस आशय संबंधी पत्र नगरपालिका कार्यालय को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

चेयरमैन मनोज सचदेवा व पार्षदों के सामूहिक प्रयासों से ही लाइब्रेरी बनाने का कार्य संभव हो पाया है। पिछले दिनों नपा कार्यालय के अंदर हुई हाउस की बैठक में लाइब्रेरी का निर्माण व इसके लिए 50 लाख रुपये के बजट को स्वीकृति देने संबंधी प्रस्ताव डाला गया था। हाउस में पारित इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए डीएमसी कार्यालय में भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्षो बाद लाइब्रेरी का सपना होगा साकार


शहर के लोग वर्षो से नपा प्रशासन से एक लाइब्रेरी का निर्माण करवाने की मांग कर रहे थे। सामाजिक संस्थाएं भी इस मांग को पूरा करवाने के लिए लगातार प्रयासरत थी। शहर की कुछ संस्थाओं के प्रतिनिधि चार महीने पहले चेयरमैन मनोज सचदेवा से इस मांग को लेकर मिले थे और उन्हें लाइब्रेरी का निर्माण करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा था। वार्ड नबर 6 से पार्षद पवन कालड़ा ने भी लाइब्रेरी के निर्माण के लिए प्रयास किए। उन्होंने ही नपा की बैठक में यह सुझाव रखा कि पटवार भवन की जगह लाइब्रेरी के लिए उपयुक्त है। यह जगह शहर के बीचों बीच व बीडीओ दफ्तर रोड पर लगती है। शहर के अलावा बाहर से आने वाले विद्यार्थियों को लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ने की सुविधा मिल सकेगी। पवन कालड़ा ने कहा कि पटवार भवन को तहसील कार्यालय के साथ शिफ्ट कर दिया जाए। इस प्रस्ताव पर सभी पार्षदों ने सहमति जताई। नपा चेयरमैन व पार्षदों ने इसका प्रस्ताव डाल दिया। शहरवासियों का कहना है कि अब लाइब्रेरी के निर्माण में देरी न की जाए। शीघ्र ही इसका काम शुरु करवा दिया जाए। ताकि पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।





लाइब्रेरी के लिए 50 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। शहर के बीडीओ दफ्तर रोड स्थित पटवार भवन वाली जगह पर लाइब्रेरी बनाने संबंधी प्रस्ताव को डीएमसी की मंजूरी मिल गई है। अब शीघ्र ही इस पर कार्य शुरु हो जाएगा।

मनोज सचदेवा, चेयरमैन, नगर पालिका






उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से नगर पालिका प्रशासन को लाइब्रेरी बनाने के लिए भवन मुहैया करवाने संबंधी पत्र आया था। पटवारियों ने पटवार भवन बनाने के लिए जगह देने की डिमांड कर रखी थी। यह दोनों ही मामले मेरे संज्ञान में थे। मैंने हाऊस की बैठक में इस आशय संबंधी सुझाव को रख दिया। मुझे बड़ी खुशी है कि शहर में लाइब्रेरी का निर्माण हो जाएगा।
पवन कालड़ा, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed